बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के शनिवार को बैठक हुई। इस बैठक में न्यायालयों के आधारभूत संरचना के विकास और रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और उप मुख्यमंत्री सह विधि एवं विधायी कार्य मंत्री अरूण साव की आधिकारिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अधोसंरचना विकास तथा कर्मचारियों के विभिन्न पदों के सृजन एवं भर्ती की स्वीकृति से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा अधिकांश प्रस्तावों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में मुख्य सचिव अभिताम जैन, रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द वर्मा, प्रमुख सचिव विधि रजनीश श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, लोक निर्माण विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग के सचिव अंकित आनंद, मुख्य न्यायाधीश के पी.पी.एस. सुब्रमण्यम तथा विधि विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
