गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले के एक एकल शिक्षकीय स्कूल के बच्चे अपने शिक्षक से भयाक्रांत है। शिक्षक रोज शराब नशे में धुत्त होकर गिरते पड़ते आता है। बच्चो के साथ मारपीट करता है। अब बच्चों और ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मरवाही के ग्राम पंचायत अमेराटिकरा के शासकीय प्राथमिक शाला मौहरीटोला के शराबी शिक्षक से स्कूल के बच्चो के अलावा गांव के लोग भी परेशान है। शिक्षक सरजू सिंह ध्रुवे रोजाना शराब पीकर स्कूल आता है। शराब के नशे में धुत्त शिक्षक कहीं भी गिरा हुआ पड़ा रहता है। गांव वालों को जब पता चलता है तो उसे उठाकर स्कूल लाते है और जब नशा उतरता है तो स्कूल बंद होने का समय हो जाता है। स्कूल से निकलते ही घर लौटते हुए फिर पिता है और गिरते, लुढ़कते घर पहुंचता है। बताया जा रहा है की गांव के लोगों ने कई बार समझाइश दी लेकिन वह शराब पीना नहीं छोड़ रहा है। बच्चों के साथ भी मारपीट करता है, गाली गलौच करता है। बच्चों को स्टंप से मरता है। स्कूल के बच्चे भयाक्रांत है। इस स्कूल में पढ़ाई बिलकुल नहीं होती, बच्चे आते है और मध्यान्ह भोजन करके लौट जाते है। दरअसल, प्राथमिक शाला मौहरीटोला में गांव के लगभग 35 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल एकल शिक्षकीय है, जहां शिक्षक सरजू सिंह ध्रुवे एकमात्र शिक्षक हैं। ग्रामीणों और बच्चों द्वारा कार्रवाई की मांग पर अधिकारियों ने कहा कि कार्यवाही करेंगे। यह बताना लाजमी है कि पूर्व में सहायक शिक्षक सरजू सिंह धुर्वे प्राथमिक शाला पिपरिया में पदस्थ था, इसी बीच शिक्षक धुर्वे का प्राथमिक शाला स्कूल झिरना पोड़ी के रसोई कक्ष में शराब एवम मास का सेवन करने का वीडियो वायरल हुआ था जांच उपरांत दिनांक 25/04/2023 को जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया था। फिर उनको बहाल कर प्राथमिक विद्यालय मौहरीटोला ग्राम पंचायत अमेरा टिकरा में बच्चों का भविष्य संवारने के लिए भेजा गया है। लेकिन इनके रवैये में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
