बिलासपुर। पं सुंदरलाल शर्मा मुक्त बीवी के कुलपति को वहीं काम करने वाले चपरासी ने ही धमकी दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैंडराइटिंग का मिलान करने मामले का खुलासा हुआ है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.12.2023 को पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बंश गोपाल सिंह को एक साधारण डाक से फर्जी नाम पता लिखकर एक धमकी भरा पत्र मिला था। जिसमें उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुए वेतन बढ़ाने, नई भर्ती पर रोक लगाने सहित गाली गलौच लेख कर पत्र भेजा गया था। प्राथी कि रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान थाना कोनी की पुलिस टीम विश्वविद्यालय पहुंच कर सभी अधिकारी कर्मचारियों का पिछले एक साल के छुट्टी के आवेदन पत्रों को मंगाकर हस्तलिपि से मिलान किया। मामले में कई लोगों से कड़ी पूछताछ कर विवेचना प्रारंभ किया गया था। जिसमें पता चला कि 06 माह पूर्व भी विश्वविद्यालय में काम करने वाला मानदेय भृत्य संतोष कुमार पाण्डेय कुलपति को नये भर्ती कैसे लोगे मैं देखता हूं कहकर धमकी दिया गया था। छुट्टी के आवेदन पत्र व धमकी भरा पत्र के हेण्ड राइटिंग मेच होने पर आरोपी को कड़ी पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी पिछले 18 वर्षों से मानदेय पर भृत्य का काम करने के बाद रेगुलर नहीं करने से नाराज था। आरोपी ने इसी कारण यह कदम उठाना स्वीकार किया है। आरोपी संतोष कुमार पाण्डेय पिता रमेश कुमार पाण्डेय उम्र 47 वर्ष साकिन लमेर, थाना कोटा, बिलासपुर को धारा 506, 507 भादवि के तहत् गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही किया गया है। जिसके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया है।
नाम आरोपी: संतोष कुमार पाण्डेय पिता रमेश कुमार पाण्डेय उम्र 47 वर्ष साकिन लमेर, थाना कोटा, बिलासपुर
कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि भरत लाल राठौर, प्र.आर. अरविंद सिंह, राम शंकर पैंकरा, आरक्षक अवधेश सिंह कश्यप, समारू लकड़ा, रमेश टंडन का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 26, 2026कोयला चोरी को लेकर जागे कलेक्टर और एसपी, डिपो संचालकों की बैठक लेकर कहा अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
बिलासपुरMay 26, 2026बिजली कटौती पर कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, भीषण गर्मी में भी दो घंटे तक सड़क में डटे रहे नेता और कार्यकर्ता
बिलासपुरMay 25, 202655 लाख रुपए की ठगी, बिलासपुर की महिला को बनाया शिकार, बाप – बेटा महाराष्ट्र से गिरफ्तार
बिलासपुरMay 25, 2026कॉम्प्लेक्स में चल रहा था जुआ, पुलिस की रेड में 6 पकड़ाए, 48 हजार रुपए जप्त
