बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल गेट के सामने बेतरतीब खड़े निजी एम्बुलैंस वाहनों को देखकर नाराजगी जाहिर की और तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उनकी पार्किंग के लिए रिवर व्यू पाइंट में स्थल चिन्हांकित किया गया है। इससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने अस्पताल परिसर एवं विभिन्न वार्डो का निरीक्षण कर कई व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। अस्पताल मंे भरती मरीजों के परिजनों के भोजन बनाने के लिए भी स्थल चिन्हांकित कर शेड बनाने को कहा है। अन्तःरोगी वार्डो के नजदीक उपलब्ध खुले जगह पर इसे बनाया जायेगा। परिजनों के यहां बैठकर भोजन करने की व्यवस्था भी रहेगी।
कलेक्टर श्री शरण ने सिम्स अस्पताल परिसर में गेट के समीप रेडक्रास सोसायटी द्वारा बनाये जा रहे दवाई दुकान को 15 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इससे पुरानी दवाई दुकान की जगह खाली होने पर उसका अन्य उपयोग किया जायेगा। उन्होंने निरीक्षण कर अस्पताल के सौंदर्यीकरण के लिए भी प्रस्ताव देने के निर्देश नगर निगम को दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छह तारीख को बैठक में सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए थे। सौंदर्यीकरण के अंतर्गत एलईडी डिस्पले, गार्डन, पुराने लोहे की दीवार आदि बदलने के निर्देश दिए। प्रवेश द्वार के समीप लोहे के खम्बे जैसी संरचनाएं खड़ी करने को कहा ताकि चौपहिया वाहन वहां खड़ी नहीं हो सके। केवल दुपहिया वाहन रखा जा सके। कलेक्टर ने पंजीयन के लिए प्रस्तावित टोकन व्यवस्था की तैयारियां 15 तारीख तक पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया और इसे बिना नागा किए निरंतर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दंतरोग विभाग, गायनिक, फिमेल सर्जिकल वार्ड सहित कई वार्डो का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से भी चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली। अकलतरा से आये मरीज दादुराम ने बताया कि अच्छा भोजन मिल रहा है। उन्होंने अस्पताल की नर्सों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस अवसर पर सीएमचओ डॉ. राजेश शुक्ला, उप अधीक्षक सिम्स डॉ. विवेक शर्मा, प्रभारी निगम आयुक्त श्री जायसवाल सहित पीडव्ल्यूडी एवं सीजीएमएससी से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
