राजिम। स्वास्थ्यकर्मी की हत्या मामले में पुलिस ने CMO समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक के परिजनों ने सीएमओ व उनके साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सेन्दर का है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सेन्दर का है। 13 नवम्बर को CMO केशलाल साहू की पिटाई से स्वास्थ्यकर्मी की मौत का मामला सामने आया था। युवक की मौत के बाद आदिवासी समाज ने मोर्चा खोल दिया था। इस घटना को लेकर आदिवासी समाज में आक्रोश था और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 11 जनवरी को थाना घेराव की चेतावनी दी थी।
इस मामले में CMO केशलाल साहू, टेमन लाल साहू, नोशराम साहू, देवराज साहू, राकेश रोशन साहू को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि केशराम साहू आरंग क्षेत्र के समोदा नगर पंचायत में सीएमओ है। ग्राम सेंदर मे दीपावली के दिन गौरी गौरा विसर्जन के दौरान मामूली विवाद हुआ था जिसमे स्वास्थ्यकर्मी नेमसिंह ध्रुव और सीएमओ केशलाल के बीच हाथापाई हुई थी। मारपीट की इस घटना ने इतना तूल पकड़ा की CMO और उनके सहयोगियों ने नेमसिंह की जमकर पिटाई कर दी। घटना में बुरी तरह से घायल युवक नेमसिंह ध्रुव की इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि मृतक नेमसिंह ध्रुव स्वास्थ्य विभाग गोहरापदर में मलेरिया कर्मचारी के रूप में पदस्थ थे। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या होने को लेकर फिंगेश्वर थाने में शिकायत करते हुए मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
