बिलासपुर। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई किया जा रहा है। विभिन्न माध्यमों से सूचना प्राप्त होने पर 9 जनवरी को खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई की गई।
बेलगहना एवं मंगला क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध परिवहन कर रहे 05 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। अवैध रेत परिवहन के 05 मामलें दर्ज कर 04 ट्रैक्टर एवं 1 हाईवा जप्त कुल 05 वाहनों को थाना बेलगहना एवं सकरी में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम कछार क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध मिट्टी व मुरूम उत्खनन के 1 प्रकरण दर्ज कर 1 जेसीबी को जप्त कर थाना कोनी में रखा गया है। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन या परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
