बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा है कि जाम के कारण एक भी धान खरीदी केन्द्र बंद होने की नौबत नहीं आने चाहिए। बफर लिमिट को पार कर जाम की स्थिति की संभावना वाले केन्द्रों से धान उठाव कार्य में तेजी लाया लाएं। उन खरीदी केन्द्रों की पहचान कर ज्यादा संख्या में राईस मिलर्स के लिए डीओ काटा जाये, ताकि धान खरीदी के लिए केन्द्र में जगह बन सके। श्री शरण आज शाम अपने कार्यालय कक्ष में अफसरों की बैठक लेकर धान खरीदी अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार इस साल 31 जनवरी तक खरीदी की सीमा तय की गई है। इस अवधि में अवकाश को छोड़कर अब केवल 12 खरीदी दिवस खरीदी के लिए शेष रह गये हैं। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 10 तारीख तक धान खरीदी के कुल लक्ष्य का 68 प्रतिशत खरीदी कर लिया गया है। जिले का इस साल का खरीदी लक्ष्य 6 लाख 20 हजार मीटरिक टन के विरूद्ध अब तक 4 लाख 21 हजार मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। प्रतिदिन लगभग 20 हजार मीटरिक टन की आवक हो रही है। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी अभियान में वास्तविक किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने चाहिए। वहीं बिचौलिया अथवा दलाल किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया, उप पंजीयक सहकारिता श्रीमती मंजू पाण्डेय,जिला सहकारी बैंक के सीईओ प्रभात मिश्रा, नान के एमडी नितिन दीवान और मार्कफेड के अधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
