बिलासपुर। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से शिकयत व सूचना प्राप्त होने पर 10 जनवरी 2024 को खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की गई।
कोटा क्षेत्र अंतर्गत धोबघाट (आमामुड़ा), सोढ़ाखुर्द एवं आस-पास के क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर रहे 02 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई। धोबघाट (आमामुड़ा) क्षेत्र में अवैध उत्खनन की शिकायत व सूचना मिली थी। जांच के दौरान पाया गया कि दिन में डैम का निर्माण कार्य किया जा रहा है और इसी की आड़ में कुछ लोग रात में अवैध तरीके से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते पाया गया। यहां पर अवैध रेत उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर 01 पोकलेन मशीन सील को किया गया है। साथ ही 02 हाईवा जप्त कर थाना बेलगहना में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसी तरह सोढ़ाखुर्द क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन का एक प्रकरण दर्ज कर 01 पोकलेन मशीन सील किया गया है और 01 हाईवा भी जप्त कर थाना बेलगहना में सुरक्षार्थ रखा गया है।
जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों के साथ-साथ सभी क्षेत्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध खनिजों का उत्खनन एवं परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जायेगा।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
