बिलासपुर। सिविल लाइन थाने में पदस्थ एक आरक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।पिटाई के समय आरक्षक सिविल ड्रेस में था। उस पर वसूली करने के दौरान मार खाने की चर्चा है। आरक्षक आदतन शराबी है। इस घटना से पूरा पुलिस महकमा सकते में है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना में पदस्थ आरक्षक अजीत सिंह की सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा में एक युवक और एक युवती ने डंडे व हाथ मुक्के से जमकर पिटाई कर दी है। दोनो ने मिलकर आरक्षक की इतनी पिटाई की है की वह पस्त हो गया हालांकि बताने वालों का कहना है की वह शराब के नशे में है। मारपीट और गाली गलौज करते हुए वीडियो भी वायरल हो गया है। आरोपी के अनुसार आरक्षक वहां सिविल ड्रेस में वसूली करने के लिए पहुंचा था। आरक्षक पर आरोप है कि अपने थाना क्षेत्र से बाहर जाकर भी आरक्षक लोगों को शराब गांजा बेचने के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर वसूली करता था। यहां भी आरक्षक वसूली करने पहुंचा था। इसी दौरान विवाद बढ़ा और युवती व युवक ने अश्लील गालियां देते हुए डंडे व हाथ मुक्के से आरक्षक की फटेहाल पिटाई कर दी। वीडियो में एक युवक बीच बचाव भी करता नजर आ रहा है।दूसरी तरफ सिरगिट्टी थाना में आरक्षक अजीत सिंह ने एक शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उसने दूसरे पक्ष पर अपनी बाइक रख लेने का आरोप लगाया है। आरक्षक के अनुसार दूसरे पक्ष ने उस पर 25 हजार देने पर बाइक वापस करने का दबाव बनाया है और रुपए नही देने पर बाइक बलपूर्वक रखने की बात कही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरक्षक की शिकायत के आधार पर मन्नाडोल निवासी आरोपी युवक राजेश साहू उर्फ चिल्हर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि युवती की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 327, 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
एडिशनल एसपी अर्चना झा का कहना है की आरक्षक छुट्टी पर है। मारपीट किस बात को लेकर हुई इसकी जांच की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
