सरगांव। श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में 3, 4 फरवरी 2024 को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष जीवन लाल कौशिक से मिली जानकारी के अनुसार 03 फरवरी 24 को प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल मंत्री टंकराम वर्मा के द्वारा किया जावेगा। इस आयोजन में राज्य की श्रेष्ठ कबड्डी टीमों को आमंत्रित किया गया है। जिससे क्षेत्र के खेल प्रेमियों को अच्छी कबड्डी देखने का आनंद मिल सके। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पुरे छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में कबड्डी टीमों के सम्मिलित होने की सहमति प्राप्त हो रही है। श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा के आने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के पदाधिकारी आयोजन की तैयारी में लगे हुए हैं।
00 बैतलपुर से मदकू पहुंच मार्ग का सुधार कार्य स्वीकृत
श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के पदाधिकारियों के द्वारा उपमुख्यमंत्री अरूण साव एवं केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
से भेंट कर श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप पहुंच मार्ग के निर्माण की मांग रखी गई। जिससे पर्यटकों की मदकू द्वीप तक सुगमता से पहुंच हो सके। केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने बैतलपुर एन एच से मदकू पहुंच मार्ग निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए एक दो दिनों में कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
