बिलासपुर। आगामी नव वर्ष के 22 जनवरी 2024 को श्रीरामचंद्र जी अयोध्या मे श्री राम जन्मभूमि पर पुनः पुरे शोभा के साथ प्राण प्रतिष्ठितहो रहे है। यह दिन व समय समस्त भारतवासियों के लिये उत्सव हर्ष व गर्व का दिन है। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला के दर्शन प्राप्त करना कठीन है अतः अरपा अर्पण महाअभियान “जन आंदोलन “ ने अपने फेस 6-7 जहॉ लगभग 2100 पौधे लगे हुये है श्रीराम जी को समर्पित कर “श्रीराम- जानकी वाटीका ” नामकरण करने का निर्णय लिया है। पंप हाउस, बोर्ड व अन्य दिवालों पर संक्षिप्त रामायण को चित्रण कर दर्शाने का कार्य तेज़ी से चल रहा है। 22 जनवरी 2024 को प्रातः 9 बजे आचार्य सृजन शर्मा जी के द्वारा भक्तिभाव से हवन – पुजा करायी जायेगी। छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम जी का ननिहाल है , उन्होने वनवास के बहुत से समय यहॉ व्यतीत किये है। दण्डकारण्य (छत्तीसगढ़) की बहुत से घटनायें रामायण मे अकिंत है। श्रीराम जी को छत्तीसगढ़वासी अपना भॉजा मानते है और स्नेह रखते है। अयोध्या व छत्तीसगढ़ का बहु- बेटी का संबंध है जिससे भाव विभोर होकर महाअभियान परिवार के समस्त सदस्य व बिलासपुरवासी अपने भॉजे श्रीराम जी भॉजाबहु श्रीमती सीता रानी जी को वाटीका भेंट स्वरूप वाटीका में यज्ञ में उपस्थित होकर प्रदान करेंगे।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
