नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी में ” युवा उत्सव “का भव्य आयोजन, क्रिकेट, कबड्डी, बेडमिन्टन, चेस, लुडो, दौड़ और कंचा प्रतियोगिता छात्रों ने लिया बढ़चकर हिस्सा

सीपत। नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी में ” युवोत्सव ” का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें काॅलेज के छात्र/छात्राओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया। तीन दिनों तक काॅलेज में खेलमय वातावरण था। युवोत्सव के शुभारंभ के मुख्य अतिथि जीम ट्रेनर व क्षेत्र के सुप्रसिद्ध समाज सेवक अभिषेक धर दीवान थे, सर्वप्रथम भारत माता व सरस्वती माता के छायाचित्र की पुजा मुख्य अतिथि अभिषेक धर दीवान, काॅलेज के कोफाउन्डर अविनाश धर दीवान व काॅलेज के डायरेक्टर इंजीनियर प्रांजल धर दीवान द्वारा किया गया। तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर युवोत्सव प्रारंभ करने की घोषणा की गई। वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में क्रिकेट, कबड्डी, बेडमिन्टन, चेस, लुडो, दौड, बौद्धिक प्रश्न, आदि रोचक प्रतियोगिता करवाया गया। क्रिकेट में मातेश्वरी टीम मटियारी को प्रथम स्थान, नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कबड्डी में विजेता होने का गौरव अमन राठौर की टीम को मिला। बैडमिंटन में प्रथम अमन सुर्यवंशी, द्वितीय राणा। बैडमिंटन (युगल) में प्रथम उमेश व अखिलेश, द्वितीय पवन व किशन। दौड 100 मीटर प्रथम मनीष सुर्यवंशी द्वितीय समीर। दौड 200 मीटर प्रथम मनीष सुर्यवंशी द्वितीय उमेश। बांटी ( कंचा) प्रथम निरज द्वितीय अमर सुर्यवंशी रहे। छात्रा वर्ग में कबड्डी में बिस्मिल्ला की टीम ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। बैडमिंटन में प्रथम बिस्मिल्ला, द्वितीय कविता। लुडो की विजेता आशा राठौर रही। दौड ( 100 मीटर) प्रथम सुरभि राणा, द्वितीय श्वेता साहु। दौड ( 200 मीटर) प्रथम सुरभि राणा, द्वितीय आरती गंधर्व। बांटी ( कंचा) प्रथम रागिनी द्वितीय आरती गंधर्व। केश सज्जा प्रथम खुशबू द्वितीय रिंकी व रागिनी। बौद्धिक प्रश्न में विजेता रही बिस्मिल्ला की टीम।
युवोत्सव के समापन समारोह की मुख्य अतिथि शांत सौम्य संस्कारी, क्षेत्र में समाज सेवा में लोकप्रिय बिलासपुर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नूरी दिलेन्द्र कौशिल रही। उन्होंने ने कहा छात्र जीवन सबसे अच्छा जीवन है, आगे बढ़ने के लिए अच्छा पढ़ाई के साथ अच्छा खेलने की आवश्यकता है जिससे शरीर स्वस्थ रहे। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन रहता है। नयनतारा शर्मा काॅलेज के डायरेक्टर इंजीनियर प्रांजल धर दीवान ने आभार व्यक्त किया। युवोत्सव का संयोजन व संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी बलराम जोशी सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया। रवि जायसवाल सहायक प्राध्यापक ने निर्णायक का दायित्व का निर्वहन किया। काॅलेज के सहायक प्राध्यापक गण रुपाली मिश्रा, किरण तिवारी, अश्वनी सोनी, वैभवी गंधर्व, पल्लवी साहु ने सभी खेलों को संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया। नयनतारा शर्मा काॅलेज में पढ़ाई के साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न आयोजन करवाए जाते हैं जिसमें युवोत्सव का आयोजन शतप्रतिशत सफल रहा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *