बिलासपुर। सकरी पुलिस ने पत्नी को प्रताड़ित करके आत्महत्या करने के लिये मजबूर करने वाले पति गिरफ्तार किया है। पति – पत्नी दोनो ने अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था। पति बेरोजगार था जबकि पत्नी शासकीय स्कूल शिक्षिका थी। पति रोज झगड़ा करता था और मारपीट करता था।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सकरी के मर्ग की जांच चल रही थी। जांच के दौरान मृतिका सरिता तिवारी की मां हेमलता तिवारी एवं बहन सीमा शर्मा व संध्या शुक्ला से पूछताछ में पता चला कि सरिता तिवारी वर्ष 2020 में विकास मसीह के साथ आर्य समाज में शादी की थी। विकास बेरोजगार था तथा मृतिका ग्राम बहतराई में वर्ग 02 में शिक्षिका थी। विकास मसीह के द्वारा घरेलू बातों एवं अपनी पत्नी से रकम की मांग कर आये दिन झगड़ा विवाद, मारपीट एवं गाली गलौच करता था। विकास मसीह के प्रताड़ना से तंग आकर सरिता ने 10-12-2023 को रात्रि में करीब 8.00 बजे अपने उपर थिनर डालकर आग लगा ली। इस घटना के बाद उपचार के दौरान 20.12.23 को दोपहर में उसकी मौत हो गई। मृतिका सरिता तिवारी ने भी मृत्यु पूर्व बयान में अपने पति विकास मसीह की प्रताड़ना और लड़ाई झगडा करने की वजह से आत्महत्या करने के लिए आग से जलना बतायी है। मर्ग की जांच के बाद विकास के खिलाफ धारा 306 भा द वि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद सकरी पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी-
विकास मसीह पिता प्रदीप मसीह उम्र 37 साल साकिन जरहागांव थाना जरहागांव जिला मुंगेली हाल मुकाम कन्यैया धाम संबलपुरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर छग
नाम मृतिका-
श्रीमती सरिता तिवारी पति विकास मसीह उम्र 36 साल साकिन उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर छग
सराहनिय भूमिका – उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि उमेश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक राजकुमार क्षत्री, आरक्षक पवन सिंह, नंदझरोखा सुमन, कृष्ण कुमार मार्को, मालिक राम साहू, एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुरApril 10, 2026देश की जनता को पता है.. कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता – तोखन
बिलासपुरApril 9, 2026बेसमेंट में चल रहा था सर्विसिंग सेंटर, कोचिंग सेन्टर और गोदाम, तीन बिल्डिंग के पार्किंग को किया सील
बिलासपुरApril 9, 2026निगम कमिश्नर ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिया नोटिस
