उड़ीसा बार्डर में फिर पकड़ाया 3 किलो सोना, होंडा सिटी कार के साथ चालक गिरफ्तार

बिलासपुर। महासमुन्द पुलिस ने ओड़िसा बार्डर के सिंघोड़ा बैरियर में फिर से 3 किलो सोने की बिस्किट पकड़ा है। तस्कर होण्डा सिटी में सोने की तस्करी कर रहे थे। इस मामले में 01 आरोपी हिरासत में लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा (IPS) ने जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए थे। जिसके बाद लगातार संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। इसी बीच पुलिस की टीम को 18.01.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िसा से भारी मात्रा में सोने लेकर जाने वाले है। मुखबीर सूचना पर सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा की टीम ने अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार कर रही थी तभी ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की होण्डा सिटी कार क्रमांक MH 26 AK 4501 तेज रफ्तार से महासमुंद की ओर आ रही थी। वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर खड़कपुर पश्चिम बंगाल से नादेड़ महाराष्ट्र जाना बताया और पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। संदिग्ध का जवाब संतोषप्रद नही पाये जाने से उसे वाहन से उतार कर तलाशी ली गई तो वाहन में एक चेम्बर मिला। संदिग्ध से चेम्बर को खोलवाया गया जिसके अंदर तीन पैकेट मिला, पैकेट को खोलने पर एक पैकेट में 11 नग सोने का बिस्किट, दूसरे पैकेट में 03 नग सोने की बड़ी पट्टी एवं तीसरे पैकेट में 05 नग सोने का छोटा पट्टी मिला। पुलिस टीम 11 नग सोने का बिस्किट, 03 नग सोने का बड़ा पट्टी एवं 05 नग सोने का छोटा पट्टी कुल वजनी 3 किलो, 126 ग्राम को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार जब्त सोने की कीमत 2,00,06,400 रूपयें है। पुलिस होण्डा सिटी कार क्रमांक MH 26 AK 4501 कीमती 4,00,000 रूपयें को भी जब्त कर लिया है। थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया।

00 जप्त सामग्री
01. सोने का बिस्कीट, पत्ती कुल वजनी 3 किलो 126 ग्रा. जुमला कीमती 2,00,06,400 रूपये।
02. होण्डा सिटी कार क्रमांक MH 26 AK 4501 कीमती 4,00,000 रूपये।  कुल कीमती 2,04,11,400 (दो करोड़ चार लाख ग्यारह हजार चार सौ) रूपयें।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *