बिलासपुर। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा विगत दिनों में ग्राम आमामुड़ा में अवैध रेत उत्खनन करते पाये जाने पर 01 पोकलेन एवं 02 हाईवा जप्त किया गया तथा ग्राम सोढ़ाखुर्द से 01 नग पोकलेन तथा 01 नग हाईवा जप्त कर थाना बेलगहना की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया था। साथ ही ग्राम सलखा (नवागांव) में अवैध मुरूम उत्खनन करते पाये जाने पर 01 नग जेसीबी जप्त कर पुलिस थाना कोटा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया था। जिसमें कुल 03 प्रकरणों पर अर्थदण्ड की राशि रू.03 लाख 66 हजार से अधिक का जुर्माना जमा कराया गया है।
इसके अतिरिक्त लारीपारा, कोनी, बोहारडीह एवं सिरगिट्टी क्षेत्रों में अवैध रेत परिवहन के 05 प्रकरणों तथा चूनापत्थर के 01 प्रकरण पर अर्थदण्ड की राशि रू. 75 हजार से अधिक का जुर्माना जमा कराया जाकर प्रकरण का प्रशमन किया गया है। अवैध उत्खनन एवं परिवहन के कुल 09 प्रकरणों पर अर्थदण्ड की राशि रू. 04 लाख 42 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित कर खनिज मद में जमा कराया गया है। खनिज अमला द्वारा खनिजों के उत्खनन/परिवहन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों के साथ-साथ सभी क्षेत्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध खनिजों का उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा।
Author Profile

Latest entries
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
