बिलासपुर। सेंटर जेल में एक कैदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। चार दिन पहले ही पुलिस ने उसे शराब के केस में गिरफ्तार किया था। परिजन का आरोप है कि जेल भेजने से पहले पुलिसकर्मियों ने पैसे की डिमांड की थी और उसकी बेहरमी से पिटाई की थी। बंदी की हत्या का आरोप लगाते हुए जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार सीपत क्षेत्र के ग्राम मोहरा निवासी श्रवण तांबे (35) अमृतलाल खेती किसानी करता था। बीते 17 जनवरी को पुलिस ने उसे महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे 19 जनवरी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। इस बीच वह जेल में बंद था। परिजन जब जेल में मिलने पहुंचे, तब उसे मिलने नहीं दिया गया। बीते सोमवार की शाम जेल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रबंधन के अनुसार उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी, तब आनन फानन में उसे जेल अस्पताल और फिर सिम्स रेफर किया गया। सिम्स पहुंचने के बाद देर रात उसकी मौत हो गई। मंगलवार को इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, तब परिजन उसकी मौत की खबर सुनकर सन्न रह गए।
श्रवण तांबे की पत्नी लहरा बाई का आरोप है कि जब पुलिस ने उसे महुआ शराब के साथ पकड़ा था, तब उससे दस हजार रुपए की मांग की गई थी। परिजन जब उससे थाने में मिलने पहुंचे तब कोर्ट से आदेश लेकर आने के लिए कहा। इसके बाद ही मिलने देने की बात कही गई। लहराबाई का यह भी आरोप है कि पहले उससे पैसों की डिमांड की गई। पुलिस को देने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे पैसों का इंतजाम करने के लिए बोला था। इस बीच करीब 36 घंटे तक उसे हवालात में बंद रखा गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। जब पैसे देने से मना किया, तब उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
मृतक बंदी के परिजन का आरोप है कि जेल में उन्हें मिलने नहीं दिया गया। उसकी हालात जानने के लिए परिजन दो दिन तक जेल का चक्कर काट रहे थे। लेकिन, जेल प्रबंधन ने मुलाकात कराने से मना कर दिया। उनका यह भी आरोप है कि जेल में भी उसके साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया गया है। परिजनों ने बताया कि सिम्स में जब श्रवण तांबे के शव का पोस्टमार्टम किया गया, तब उसके सिर-मुंह सहित कई जगहों पर ब्लड जमा हो गए थे। साफ दिख रहा था कि किस तरह से बेरहमी से उसकी पिटाई की गई है। हालांकि, बंदी की मौत के बाद मजिस्ट्रेट से जांच कराई जा रही है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बंदी की मौत के मामले में जेल प्रशासन की अमानवीयता भी सामने आई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा तोरवा छठ घाट, मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु
रायपुरAugust 23, 2026कृषि विवि का पेपर लीककांड : यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, 12 – 12 हजार रुपए में बेचा पेपर, एंडोस्कोपी कैमरे से किया था स्कैन
बिलासपुरAugust 23, 2026घोंघा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, स्कूल से लौट रहे थे समडिल के तीनों बच्चे, गांव में मचा कोहराम
बिलासपुरAugust 22, 2026दो भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, फंस गए फर्जीवाड़ा में, क्या है… मामला पढ़े खबर…
