बिलासपुर। जुआड़ियों के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे रेड मारकर 06 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों से नगदी रकम ₹47,900 और 52 पत्ती ताश जप्त किया है।
जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के सख्त निर्देश पर सरकंडा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कल दिनांक 24.05.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे किसान पारा क्षेत्र में कुछ लोग बड़े पैमाने पर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सरकंडा पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर जुआरियों के फड़ में रेड कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से रंगे हाथों जुआ खेलते हुए कुल 06 आरोपियों को दबोच लिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने नगद ₹47,900/- (सैंतालीस हजार नौ सौ रुपये), 52 पत्ती ताश जप्त किया है।
00 गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता
1. देवेंद्र देवांगन पिता: स्व. भागवत प्रसाद देवांगन, निवासी: रपटा चौक, सरकंडा।
2. हरिओम साहू पिता: राम अवतार साहू, निवासी: शर्मा विहार, सरकंडा।
3. दुर्गेश यादव पिता: स्व. आलोक कुमार यादव, निवासी: मनोहर टॉकीज के पास, थाना कोतवाली।
4. राजू सोनकर पिता: नलंधर सोनकर, निवासी: देवान्चल, सरकंडा।
5. गोवर्धन साहू पिता: फागू राम साहू, निवासी: एकता कॉलोनी, थाना सरकंडा।
6. रितेश शर्मा पिता: स्व. राजेंद्र शर्मा, निवासी: शर्मा विहार, थाना सरकंडा।
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
