बिलासपुर। पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में डिजिटल महाराष्ट्र से पिता-पुत्र की गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बिलासपुर की एक महिला को शिकार बनाया और भयादोहन करके 54 लाख 40 हजार रुपये हड़प लिए थे।
साइबर अपराधियों ने एक महिला को व्हाट्सएप मैसेज एवं वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क कर स्वयं को जांच एजेंसियों से जुड़ा अधिकारी बताकर भयभीत किया। आरोपियों ने महिला को यह कहकर डराया कि उनका नाम आतंकवादी संगठन से जुड़ा हुआ है तथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ठगों ने पीड़िता को लगातार मानसिक दबाव एवं भय में रखकर तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” किया गया और गिरफ्तारी एवं कानूनी कार्यवाही का डर दिखाकर विभिन्न बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये जमा करा लिये। महिला की रिपोर्ट पर थाना रेंज साइबर बिलासपुर में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 318(4), 308(6), 3(5) बीएनएस एवं 66C, 66D आईटी एक्ट के तहत विवेचना प्रारंभ की गई। तकनीकी जांच एवं बैंक खातों के विश्लेषण के दौरान यह पाया गया कि आईसीआईसीआई बैंक के एक खाते में साइबर ठगी की कुल 54 लाख 40 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह तथा पर्यवेक्षण अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के निर्देश में निरीक्षक कामिल हक के नेतृत्व में रेंज साइबर थाना की टीम गठित कर महाराष्ट्र रवाना किया गया।
साइबर पुलिस टीम ने आरोपी नेमतउल्लाह मंसूरी को उसके निवास स्थान गांधी वार्ड, वरठी जिला भंडारा (महाराष्ट्र) से अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 2 प्रतिशत कमीशन प्राप्त करने के लालच में अपना बैंक खाता अन्य साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया था। खाते का उपयोग शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड, ऑनलाइन फ्रॉड एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों में किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नेपाल के काठमांडू जाकर अपना बैंक खाता अन्य आरोपियों को उपलब्ध कराता था। आरोपी का पिता अब्दुल कयूम अंसारी भी इस अवैध गतिविधि में संलिप्त पाया गया जो कमीशन पाने के लिए मुख्य आरोपियों से लगातार मोबाइल के माध्यम से संपर्क में था। प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपियों एवं पूरे साइबर नेटवर्क की तलाश तकनीकी माध्यमों से जारी है।
00 गिरफ्तार आरोपीगण :-
01 मोहम्मद नेमतउल्लाह मंसूरी, पिता – अब्दुल कयूम मंसूरी, उम्र – 25 वर्ष, निवासी – गांधी वार्ड, वरठी थाना, जिला भंडारा, महाराष्ट्र
02 अब्दुल कयूम अंसारी, पिता – मोहम्मद शहीद मंसूरी, उम्र – 47 वर्ष, निवासी – गांधी वार्ड, वरठी थाना, जिला भंडारा, महाराष्ट्र
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी से 412 भरा हुआ सिलेंडर गायब, घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों को उद्योग में खपाए जाने की संभावना
बिलासपुरAugust 24, 2026अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा तोरवा छठ घाट, मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु
रायपुरAugust 23, 2026कृषि विवि का पेपर लीककांड : यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, 12 – 12 हजार रुपए में बेचा पेपर, एंडोस्कोपी कैमरे से किया था स्कैन
बिलासपुरAugust 23, 2026घोंघा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, स्कूल से लौट रहे थे समडिल के तीनों बच्चे, गांव में मचा कोहराम
