बिलासपुर। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता तिफरा में बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे। यह आंदोलन लगातार बिजली गोल होने के कारण किया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि इस भाषण गर्मी में बार बार बिजली गोल हो रहा है। इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारी जिम्मेदार है।
बेलतरा विधानसभा सहित पूरे बिलासपुर जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में 25 मई 2026 को सोमवार सुबह 11 बजे मुख्य विद्युत कार्यालय तिफरा का घेराव किया जाएगा। इस जन आंदोलन का नेतृत्व जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी करेंगे। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता, व्यापारी, छात्र, किसान एवं आम उपभोक्ता भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व “बेलतरा विधायक ” द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा किया था। लेकिन उसका कोई सकारात्मक असर क्षेत्र में दिखाई नहीं दे रहा है। लगातार हो रही बिजली कटौती से जनता का धैर्य अब जवाब देने लगा है।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बेलतरा विधायक प्रत्याशी रहे विजय केशरवानी ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही एवं बदहाल व्यवस्था के खिलाफ अब जनता सड़क पर उतरने को मजबूर है।कुम्भकरणीय नींद में सोए बिजली विभाग को जगाने के लिए यह जनआंदोलन किया जा रहा है। इस अवसर पे ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। केशरवानी ने बिलासपुर जिले की समस्त जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
स्थान: – तिफ़रा यूमुख्य विद्युत कार्यालय, तिफरा
दिनांक : 25 मई 2026, सोमवार
समय: सुबह 11:00 बजे
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
