बोरियों में भरकर खपाने ले जाए जा रहे नकली नोटों से भरा बंडल परिवहन के दौरान पकड़ाया, 3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोट पकड़ाए
महासमुंद। पुलिस ने 3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोटों का बंडल बरामद किया है। आरोपी नोटों को साड़ियों के बीच में छुपा कर ले जा रहे थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देश पर जिले की सीमाओं में अवैध सामग्री, नशीले पदार्थों और बहुमूल्य धातुओं की तस्करी को रोकने के लिए लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसी दौरान सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप वैन क्रमांक सीजी 13 एयू 4670 से नकली नोट सारंगढ़ तरफ से सरायपाली होते हुए रायपुर परिवहन होना है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेश कुकरेजा को इसकी जानकारी दी गई और उनके निर्देश पर पुलिस पार्टी ने अग्रसेन चौक सरायपाली में घेराबंदी की गई। इस दौरान आने वाली एक पिकअप को रुकवा कर तलाशी ली गई। तलाशी में साड़ियों के अंदर चार प्लास्टिक की बोरियों में नकली नोट मिल गए। नकली नोटों की गिनती करने पर 500–500 रुपए के कुल 760 बंडल बरामद हुए। इन 760 बंडलो में 3 करोड़ 80 लख रुपए के नकली नोट थे। वाहन चालक आरोपी अरुण सिदार से पूछताछ करने पर उसने बताया कि अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रुपए के लालच में वह घटना कारित कर रहा था। आरोपी से पूछताछ के बाद मेमोरेंडम कथन व तलाशी लेकर थाना सरायपाली में आरोपी अरुण सिदार पिता जयपाल सिदार उम्र 18 वर्ष निवासी सरायपाली के विरद्ध धारा 489 (ख) (ग) 34 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस संबंध में आरोपी से लगातार विवेचना और पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने 500 रुपए के 76000 नोट ( 760 पैकेट) जब्त किया है। पुलिस ने 3 करोड़ 80 लाख रुपए के अलावा साड़ियां 12 नग 1200, पिकअप वाहन सीजी 13 एयू 4670 कीमत 10 लाख रुपए को जब्त किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
