बिलासपुर। खनिज अमला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से शिकायत / सूचना प्राप्त होने पर 21 से 22 फरवरी तक खनिजों के अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन के कुल 07 मामलों पर कार्रवाई की गई।
मंगला, कोनी एवं मस्तुरी क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रेत भण्डारण के 02 मामलों में कार्रवाई की गई तथा अवैध रेत परिवहन के 01, अवैध मुरूम परिवहन के 01, एवं अवैध चूनापत्थर परिवहन के 03 मामलो पर कार्रवाई करते हुए 05 हाईवा जप्त कर थाना मस्तूरी तथा थाना कोनी में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम कोपरा क्षेत्र में अवैध मुरूम उत्खनन के प्रकरण का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की राशि एक लाख बहत्तर रूपए जमा कराया गया है।
जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
