बिलासपुर। नागरीकों के लिए खतरनाक हो चुकें आवारा कुत्तों के खिलाफ दिन भर अभियान चलाकर नगर निगम ने 35 कुत्तों का रेस्क्यू किया है। पकड़े गए इन कुत्तों को गोकूलधाम में निगम के चिकित्सालय में ले जाया गया है, जहां इन कुत्तों का टीकाकरण समेत अन्य उपचार किए जाएंगे।
शुक्रवार को देवरीखुर्द क्षेत्र में आवारा कुत्ते ने लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया था, जिसमें से अधिकांश लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की भी खबर थी। जानकारी मिलने और नागरिकों की शिकायत पर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने तत्काल अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिसके बाद निगम के स्वास्थ्य अमले ने देवरीखुर्द और तोरवा क्षेत्र में 35 आवारा कुत्तों को पकड़ा है। विदित है की कोरोना काल में आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण बंद था, जिसके बाद 2022 से जुलाई 2024 तक 13864 कुत्तों का नसबंदी और टीकाकरण नगर निगम द्वारा किया गया है। आपको बता दे शहर में आवारा कुत्तों की संख्या को देखते हुए नगर निगम के नसबंदी को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। कल ही देवरीखुर्द में आवारा कुत्तों ने दर्जनभार से ज्यादा लोगों को काटा है। कई लोग घायल हो गए है। साभिवका सिम्स में इलाज करा रहे है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 16, 2026महादेव सट्टा एप के तर्ज पर चल रहा था क्रिकेट का सट्टा, गोवा से सिंडिकेट के 6 सटोरिया गिरफ्तार, खरसिया से जुड़े है तार
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
