बिलासपुर। पुलिस ने तंत्रा और एमिगोस बार देर रात छापामार कार्रवाई की। दोनो बार के संचालकों ने सोसल मीडिया में महिलाओं की अश्लील फोटो डालकर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की है। महिलाओं को फ्री में शराब परोसने का लालच भी दिया।
शुक्रवार को लोगों ने तारबाहर और सिविल लाईन थाने में लिखित की, जिसमे एमिगोस और तंत्रा बार के संचालकों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया। शिकायत में कहा गया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सएप के माध्यम से महिलाओ का अश्लील एवं कमोत्तेजक तस्वीर पोस्ट जारी किया गया है। बार में प्रतिदिन भांती भांती का प्रलोभन देकर अश्लीलता एवं आपराधिक गतिविधियो को बढावा दिया जा रहा है। कहा गया की महिलाओं को फ्री में शराब परोसने का लालच दिया जा रहा है। शिकायत पर थाना सिविल लाईन एवं थाना तारबाहर में भारतीय न्याय संहिता कि धारा 79, 294, 3(5) सूचना प्राद्योगिकी की धारा 67, स्त्री अशिष्ट रूपण अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह ने नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर दोनो बार में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके बाद तंत्रा एवं एमिगोस बार में रेड कार्यवाही की गई एवं महिलाओ से संबधित आपत्तिजनक पोस्ट व अन्य सामग्री जप्त कर विधीवत् कार्यवाही की जा रही है।
बिलासपुर पुलिस के द्वारा महिलाओ एवं बच्चो के विरूद्ध हो रहे अपराध पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा अवैध रूप से नशे का कारोबार एवं असामाजिक गतिविधीयो में संलिप्त लोगो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य एवं थाना प्रभारी तारबाहर गोपाल सतपथी, उपनिरी श्रवण टंडन उप निरीक्षक अमृत साहू आरक्षक सोनू पाल, आशीष राठौर, प्रेम सूर्यवंशी सउनि ओंकार बंजारे का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
