बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनो आरोपी मोहल्ले एक युवक को घर से बुलाकर मारपीट की और खुखरी लेकर डराया। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 06.09.2024 को अरमान खान पिता इसराईल खान उम्र 23 वर्ष निवासी मुरूमखदान अशोक नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 06.09.24 के शाम करीब 04.00 बजे छोटू खान, आरिफ खान, जीलो खान महामाया आईटीआई के पास बुलाने पर वहां गया। जहां पहुंचते ही सभी अचानक अश्लील गाली गलौच करने लगे, मना करने पर हाथ, खुखरी आदि से मारपीट करने लगे। छुड़ाने का प्रयास करते हुये चिल्लाने पर आवाज सुनकर मेरे परिजन एवं अन्य लोग आये तो सभी लोग छोड़कर भाग गये हैं। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अप.क्र. – 1013/2024 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भापुसे) को दिया गया, जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, सी.एस.पी. सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपीगण छोटूखान उर्फ मुस्तकीम खान, आरिफ खान एवं जीलानी खान को अशोक नगर मुरूम खदान में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त खुखरी आरोपी आरिफ खान से जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी :-
01. छोटू खान उर्फ मुस्तकीम पिता शहनूर खान उम्र 25 वर्ष
02. आरिफ खान पिता शहनूर खान उम्र 20 वर्ष
03. जीलानी खान पिता शहनूर खान उम्र 30 वर्ष सभी निवासी एकता कालोनी अशोक नगर सरकण्डा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
