भाजपा के लोग एक बार गोडसे मुर्दाबाद के नारे भी लगा दे…, कांग्रेस में तो गांधी के खिलाफ जाके गोडसे की बात करेगा वो पार्टी में नहीं रह पाएगा…तिवारी

बिलासपुर। खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी का कहना है अच्छी बात की भाजपा गांधी दांडीयात्रा को लेकर बड़ा आयोजन करने जा रहा है लेकिन लगे हाथ वो एक बार गोडसे मुर्दाबाद के नारे भी लगा दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गांधी के खिलाफ जाकर गोडसे की बात करने वाला ब्यक्ति पार्टी में एक मिनट नही रह सकता। क्या भाजपा कह सकती है कि गोडसे का मंदिर बनाने वाले पार्टी में नही रह सकते ?

छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड एवं खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय प्रदर्शनी सह विक्रय मेला का शुभारंभ करने आए श्री तिवारी ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि गांधी के दांडी यात्रा को लेकर यदि कोई बड़ा कार्यक्रम करने जा रहा तो इसका स्वागत है, वो गांधी के आदर्शों पर चल रहे है, उनके आदर्शों पर चल रहे है तो अच्छी बात है। लेकिन लगे हाथ वो एक बार गोडसे मुर्दाबाद के नारे भी लगा दे, तब जानेंगे कि वो सच्चे अर्थों में गांधी के आदर्शों पर चलने की कोशिश कर रहे है। जिसने उस महात्मा की हत्या की थी। दरअसल भाजपा मुखौटा लगाने वाली पार्टी है, गांधीवाद से या गांधी के आदर्शों से उन्हें कोई लेना देना नही है बल्कि भाजपा गोडसे के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है। उनके आदर्श विनायक दामोदर सावरकर है जिन्होंने 11 बार माफी मांग करके जेल से बाहर निकले थे। यही नही सबसे पहले 1937 में भारत विभाजन का सपना सावरकर ने ही देखा था। गांधी हत्या में भी सावरकर की भूमिका को संदेह के नजर से देखा जाता है। यदि भाजपा गांधी के आदर्शों पर चल रही है तो ऐसे लोगो को पार्टी से बाहर निकले जो लोग गोडसे की मूर्ति बनाकर उसकी पूजा करते है। जबकि कांग्रेस में गांधी के खिलाफ जाके गोडसे की बात करने वाला ब्यक्ति एक मिनट पार्टी में नही रह सकता। इसी दौरान जब श्री तिवारी से पूछा गया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गोडसे भक्त को गले लगाया है। इस पर उन्होंने कहा कि उनके इस कृत्य का पार्टी में विरोध हो रहा है और थोड़े दिन रुक जाइए आगे चलकर इसके क्या परिणाम होंगे सामने आ जाएगा। हालांकि कमलनाथ इस मामले में लगातार सफाई दी रहे है और इसका खंडन भी कर रहे है। इसलिए भाजपा से कहना चाहूंगा कि वो दिखावा न करे बल्कि गांधी के आदर्शों पर चलके दिखाए।

00 मैं अटल के साथ हुं

जब श्री तिवारी से पूछा गया कि रेत चोरो का आतंक बढ़ता जा रहा है। रेत की गाड़ियों के नीचे आकर लोगों की मौत हो रही है। लेकिन रेत चोरो को कोई फर्क नही पड़ रहा है। पिछले दिनों स्कूल जाते एक बच्चे की फिर मौत हो गई। रेत चोर रेत से नही बल्कि खून से पैसा कमा रहे है। अब कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने भी रेत चोरो के खिलाफ आंदोलन करने का एलान कर दिया है। इस पर श्री तिवारी ने कहा कि जो अटल ने कहा है मैं उनके साथ हुं। अटल श्रीवास्तव एक जिम्मेदार, बेहद समझदार और सुलझे हुए नेता है। उन्होंने आंदोलन करने का निर्णय लिया है तो कहीं न कहीं बात में दम होगा, मैं शब्दशः उनके साथ हुं।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *