रायपुर। गरियाबंद का जो 6वर्षीय बालक तिरुपति से गायब हुआ था वह बेंगलुरु से ढूंढ लिया गया है। बच्चे को ढूंढने में छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की पुलिस ने साझा प्रयास किया, जो सफल रहा। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस सफलता पर तीनों प्रदेश के पुलिस को बधाई दी है।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले का 6 वर्षीय बच्चा जो कि पिछले दिनों 27 फरवरी को तिरुपति बालाजी में गुम हो गया था उसे बैंगलोर में सकुशल ढूंढ लिया गया है। बैंगलोर पुलिस ने वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों से बच्चे की बात भी करवाई है। बच्चे को ढूंढने में छत्तीसगढ़, आंधप्रदेश और कर्नाटक पुलिस के साझा प्रयास से यह प्रयास सफल हुआ है। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस के इस सफलता पर प्रशन्नता जाहिर की है और तीनों प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है। गौरतलब है कि 6 वर्षीय बच्चा अपने परिजनों के साथ गरियाबंद से तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए गया था। इसी दौरान कोई युवक बस स्टैंड से बच्चे को लेकर चला गया था। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। तिरुपति-तिरुमला में बच्चे की तलाश करने के लिए परिजन के साथ पूरी पुलिस सक्रिय हो गई। लेकिन बच्चे का कहीं कोई पता नही चल पाया। बच्चे परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भयाक्रांत थे। रातों की नींद और दिन का चैन छीन गया था। जब इस बात की जानकारी गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को हुई तो उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को बुलाकर बच्चे की तलाश करनें के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद डीजीपी डीएम अवस्थी ने आंध्र प्रदेश के पुलिस अधिकारियों से चर्चा करके बच्चे की खोजबीन करने के लिए सहयोग करने के लिए कहा। अंततः प्रयास सफल हुई और अब बच्चा शीघ्र ही अपने पास होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
