बिलासपुर। शनिवार की तुलना में जहां प्रदेश में नए मिलने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में रविवार को थोड़ी कमी देखी गई लेकिन बिलासपुर में एक ही दिन में नए संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई। बिलासपुर में 11 मार्च को कोरोना के 26 संक्रमित मरीज मिले थे। 12 मार्च को 27 संक्रमित मरीज मिले थे। 13 मार्च को 30 और आज रविवार 14 मार्च को 69 नए संक्रमित मरीज मिले। बिलासपुर में नए संक्रमित मरीजों के मिलने की संख्या में एकाएक हुई बढ़ोतरी चिंता का कारण बन गई है। वहीं प्रदेश में 11 मार्च को कुल 378 वहीं 12 मार्च को 447 और 13 मार्च को 543 व आज 14 मार्च को 475 में संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि आज रायपुर में 133 दुर्ग में 135 और राजनांदगांव में मात्र 11 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के सिवा कोई चारा नहीं
छत्तीसगढ़ से लगे हुए मध्य प्रदेश के कुछ शहरों और महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखने सुनने के बावजूद प्रदेश में जिस तरह से लापरवाही बरती जा रही है, वह दुखद है। बिलासपुर रायपुर समेत प्रदेश के किसी भी शहर में, ना तो लोग मास्क लगाने के प्रति गंभीर हैं। और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का किसी को कोई ध्यान रह गया है। स्टेट कोविड कंट्रोल सेंटर द्वारा दिए गए चार्ट के अनुसार बीते 4 दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण का ग्राफ ऊपर ही उठा हुआ है। ऐसे में यदि लोगों ने मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के प्रोटोकाल का ध्यान नहीं रखा तो भगवान ना करे.. यहां भी कोविड-19 का संक्रमण पूरे प्रदेश को भयभीत और परेशान कर सकता है।
00 देखें प्रदेशभर के आंकड़े

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
