लखनऊ। मोहनलालगंज सीट से भाजपा सांसद कौशल किशोर के घर में चल रहे फैमिली ड्रामा ने रविवार की रात खतरनाक मोड़ ले लिया। उनकी बहू अंकिता सिंह ने उनके ही घर के सामने अपने हाथ की नस काट ली। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
आत्महत्या की कोशिश से पहले अंकिता ने 5 मिनट 10 सेकंड का वीडियो जारी किया था। इसमें सांसद की बहु अंकिता रोते हुए कह रही हैं कि मैं इस दुनिया से जा रही हूं। अंकिता ने कहा कि आयुष मेरी कोई गलती नहीं थी, लेकिन तुमने मेरे जीने की कोई वजह नहीं छोड़ी। तुम मुझे छोड़ कर चले गए। एक बार भी यह नहीं सोचा कि मेरा क्या होगा? तुम्हारी मां विधायक है और बाप सांसद है तो मेरी कोई नहीं सुनेगा।
अंकिता ने रविवार देर रात यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया फिर स्कूटी से दुबग्गा स्थित सांसद के घर के बाहर पहुंचीं। वहां आयुष को बुलाने लगीं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो अंकिता ने हाथ की नस काट ली। अंकिता सिंह को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
रविवार को ही आयुष लखनऊ पुलिस के सामने हजरतगंज थाने में पेश हुआ था। इससे पहले वह फरार था और वीडियो वायरल कर अपनी पत्नी अंकिता पर गंभीर आरोप लगाए थे। बदले में अंकिता ने उसका नार्को टेस्ट कराने की अपील की थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
