बिलासपुर। बैंकों के निजीकरण को लेकर बैंककर्मी सोमवार को हड़ताल पर रहे। प्रदेश के सभी बैंकों में ताले लटकते रहे। बैंक के हहड़ताली कर्मचारियों ने दावा किया है हड़ताल के पहले ही दिन 70 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का लेनदेन प्रभावित हुआ है। बैंकों में मंगलवार को भी हड़ताल रहेगा।


युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आव्हान पर बैंकों निजीकरण के विरोध में सोमवार को देशभर में 10 लाख बैंक कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल पर रहे। बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी मुख्यालयों के सामने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के इस निर्णय के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसी भी बैंक में लेनदेन नही हुआ। जिला प्रशासन की कोरोना गाइडलाइंस के अनुरूप केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय, रामा पोर्ट के सामने शरद बघेल, सौरभ त्रिपाठी व अशोक रॉय, यूनियन बैंक, लिंक रोड के सामने श्रीमति दीपा टण्डन, प्रकाश पांडेय, दिनेश कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा लिंक रोड के सामने अनुराग बजाज, अंकुर त्रिवेदी, श्री मुन्ना लाल पाल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मुख्य शाखा के सामने दामोदर हेमर्म, श्रवण मिश्रा, राजेश रावत, बैंक ऑफ इंडिया, दयालबंद के सामने रूपम रॉय, उपेंद्र सहारे, सुदेश बघेल, अमित रंजन के नेतृत्व में जंगी धरना व प्रदर्शन का आयोजन किया गया। आज की हड़ताल को सफल बनाने में ललित अग्रवाल, डी के हॉटी, एन वी राव, सत्येंद्र बहादुर सिंह, जितेंद्र शुक्ला, सुब्रत गुप्ता, मिंटू कुमार यादव, अशोक ठाकुर, मनोज मिरी, एस के रजक, शैलेन्द्र गोवर्धन सहित बड़ी सँख्या में बैंकर्स सक्रिय रहे। कल सुबह उपरोक्त स्थलों पर पुनः धरना व प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया जायेगा। आज की हड़ताल को ट्रेड यूनियन कौंसिल, भारतिय जीवन बीमा निगम कर्मचारी संगठन ने भी समर्थन दिया है।
ललित अग्रवाल, समन्वयक, बैंकर्स क्लब, बिलासपुर ने कहा कि कोरोना की गाइडलाइंस के पालनार्थ मंगलवार को सुबह 10 बजे यूनियन बैंक, लिंक रोड,
सुबह 10.15 बजे बैंकऑफ बड़ौदा, लिंक रोड,
सुबह 10.30 बजे बैंक ऑफ इंडिया, दयालबंद,
सुबह 10.45 बजे भारतिय स्टेट बैंक, मेन ब्रांच, सुबह 11 बजे केनरा बैंक, रामा पोर्ट, सुबह 11.15 बजे ग्रामीण बैंक, मुंगेली नाका चौक पर यूएफबीयू द्वारा धरना एवं प्रदर्शन कर आम जनता का सहयोग लिया जायेगा ताकि बैंकों को ओने पौने निजीकरण करने के साजिशों पर रोक लगाई जाए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 26, 2026खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी की हो उच्च स्तरीय जांच-रघु ठाकुर
बिलासपुरMay 26, 2026केंद्रीय मंत्री के निवास का घेराव करेगा NSUI…., नीट पेपर लीक मामले को लेकर होगा जंगी प्रदर्शन
बिलासपुरMay 26, 2026योग आयोग के अध्यक्ष का निधन, भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में आया अटैक
बिलासपुरMay 26, 2026कोयला चोरी को लेकर जागे कलेक्टर और एसपी, डिपो संचालकों की बैठक लेकर कहा अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
