बिलासपुर। स्पोर्टस बाईक में खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहे युवक-युवती को SP और स्टॉफ ने दौड़ाकर पकड़ा है। पुलिस ने बाईक को जप्त कर लिया है। हालांकि बाद में 500 रुपए चलान करके दोनों को छोड़ दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 10.05.2024 को जशपुर के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह दौरे पर निकले थे। नेशनल हाईवे 43 से उनका काफिला निकल रहा था तो उनकी नजर एक स्पोर्ट्स बाईक पर पड़ी, जिसे एक युवक चला रहा था और उसके सामने एक युवती उल्टा बैठी हुई थी। युवक बाईक चलते हुए खतरनाक स्टंट करते हुए कुनकुरी की और जा रहे थे। SP ने अपने ड्राइवर को उसका पीछा करने के लिए कहा तो लड़का भागने लगा। लेकिन स्टाफ के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विनय साय उम्र 20 साल निवासी गोमाला थाना कुरडेग जिला सिमडेगा बताया। उसके साथ जो 18 वर्षीय युवती थी वह भी वहीं की थी। SP ने दोनों युवक युवती को पकड़कर कुनकुरी पुलिस को वैधानिक कार्यवाही हेतु सौंप दिया है। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के लिये मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179(2) के तहत् कार्यवाही करते हुये 500 रू. का चालान काटा गया। इस दौरान युवक विनय साय तरह-तरह की अर्नगल बातें कर रहा था, जिसे कड़ाई से हिदायत दिया गया एवं भविष्य में स्टंटबाजी नहीं करने कहा गया है। इस घटना के बाद जशपुर SP ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को बाईक में स्टंटबाजी करने वालों, नशे की हालत में वाहन चलाने, तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों के विरूद्ध महाअभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
