बिलासपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब और तेज होती जा रही है। सोमवार को एक ही दिन में मिलने वाले नए संक्रमित मरीजों की संख्या 600 के पार हो गई है। सोमवार को प्रदेश में कुल 645 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि प्रदेश में 13 मार्च को कुल 543 और 14 मार्च को 475 संक्रमित मरीज मिले थे। इन आंकड़ों से प्रदेश में कोरोना की रफ्तार का आकलन किया जा सकता है। सोमवार को प्रदेश में मिले 645 में संक्रमित मरीजों में से अकेले रायपुर में ही 203 मरीज मिले हैं। रायपुर की तरह ही दुर्ग में भी कोरोना का स्वरूप डरावना होता जा रहा है। दुर्ग में सोमवार को 154, बिलासपुर में 50, सरगुजा में 39,जांजगीर में 21और राजनांदगांव में 33 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सोमवार को प्रदेश में कोरोनावायरस covid-19 के संक्रमण के चलते 7 मौतें होने की जानकारी मिली है। इनमें से दुर्ग रायपुर महासमुंद कोरबा सरगुजा जसपुर और कुंडा गांव में एक-एक मौत हुई है। प्रदेश के अन्य जिलों में सोमवार के दिन मिलने वाले नए संक्रमित मरीजों की संख्या साथ में दिए गए चार्ट में बताई गई है।
00 देखें प्रदेश के आंकड़े

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
