मुंगेली। लोरमी विकासखण्ड के एक धान खरीदी केंद्र से 65 लाख रुपए का धान गायब हो गया है। इसकी जानकारी सामने आते ही प्रशासन ने केंद्र के प्रभारी रामदास बंजारे के खिलाफ दो अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज की है।
बताया जा रहा है गुरुवाईनडबरी धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी रामदास बंजारे धान के उठाव में सहयोग नहीं कर रहा था। केंद्र से लगातार अनियमितता की शिकायत भी आ रही थी। इसके चलते कलेक्टर ने एक प्रशासनिक टीम को धान उपार्जन केंद्र की जांच करने के लिए भेजा। जांच में पता चला कि 2000 क्विंटल से अधिक धान गायब है। यही नहीं केंद्र से किसान बारदाना लेकर गए लेकिन वापस नहीं किया। इस अनियमितता को देखते हुए कलेक्टर ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए भी एक टीम का गठन किया है। फुटेज की जांच करने पर केंद्र प्रभारी द्वारा मार्केट में धान बेचने की जानकारी मिली है। जांच में यह भी पता चला कि केंद्र में 2095.20 क्विंटल धान है नहीं।
इस मामले पर जिला खाद्य अधिकारी देवेंद्र कुमार बग्गा ने बताया कि गुरूवाईनडबरी धान खरीदी प्रभारी रामदास बंजारे ने 5 मई की सुबह धान उपार्जन केंद्र में ट्रक बुलवाकर किसानो से खरीदे गए धान में से 600 बोरी अनुमानित वजन 240 क्विंटल कीमत 744000/- रू. को अवैध बिक्री के लिए लोड करवा था।
खाद्य अधिकारी ने बताया कि प्रभारी संस्था प्रबंधक सेवा सहकारी समिति गुरुवाईन के डबरी जुगल किशोर साहू और जिला सहकारी बैंक शाखा कंतेली के पर्यवेक्षण गजराज सिंह ने इसकी सूचना लालपुर थाने में दी थी। जिसपर लालपुर पुलिस ने प्रथम स्तर की कार्रवाई कर संबंधित विभाग से जांच टीम भेजी गई। जांच में मिली सूचना को सही पाया गया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने रामदास बंजारे के खिलाफ धारा 420, 409 भादवि के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।
वहीं सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्था के हितेश श्रीवास ने बताया कि धान खरीदी प्रभारी गुरुवाईनडबरी रामदास बंजारे ने चालू सत्र 2023-2024 में कुल खरीदी की गई धान कुल 55972 क्विटल धान में से 47773.60 क्विटल धान की परिदान किया जा चुका है। शेष 2095.20 क्विंटल धान का उठाव कराया ही नहीं जब केंद्र में जांच किया गया तो पता चला वहां धान है ही नहीं। मतलब रामदास बंजारे ने बेईमानी से 64,94500 रूपये के धान गबन कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
