रायपुर। कोयला घोटाले में ईओडब्ल्यू ने सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर बिश्नोई और सूर्यकांत तिवारी को रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने एक बार फिर से चारों को ईओडब्ल्यू की रिमांड पर भेज दिया है। सौम्या चौरसिया और रानू साहू 5 जून तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर रहेंगे। जबकि समीर बिश्नोई और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी 10 जून तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू ने सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर बिश्नोई और सूर्यकांत तिवारी को रिमांड में लेकर पूछताछ की थी। लेकिन ईओडब्ल्यू की टीम पूछताछ अधूरी होने के कारण फिर से रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन लगाया था। कोर्ट ने EOW के आवेदन को मंजूर करते हुए सौम्या चौरसिया और रानू साहू को 5 जून तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर सौंपा है। समीर बिश्नोई और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को 7 दिनों के लिए यानी कि 10 जून तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर भेजा है।
ईओडब्ल्यू ने स्पेशल कोर्ट में दिए आवेदन में कहा कि सौम्या चौरसिया को सूर्यकांत तिवारी के रिश्तेदार मनीष उपाध्याय और जय नामक व्यक्ति के जरिए 36 करोड़ रुपए पहुंचाए गए थे। यह पैसा अवैध रूप से लेवी के जरिए आया था। वहीं निलंबित आईएएस रानू साहू ने कोयला घोटाला मामले में कारोबारी सूर्यकांत तिवारी और उनके साथियों के जरिए ट्रांसपोर्टरों से अवैध वसूली करने में मदद की थी। मदद के बदले में मिलने वाले पैसे से निलंबित आईएएस रानू साहू ने अपने भाई पीयूष साहू और अन्य रिश्तेदारों के नाम से कई चल और अचल संपत्तियां खरीदी हैं। गैरतलब है कि कोयला घोटाले मामले में सभी आरोपी लगभग डेढ़ साल से जेल में बंद है। ईडी ने कोयला घोटाला मामले में 11 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें कारोबारी सुनील अग्रवाल को जमानत मिली है। जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू उसे भी गिरफ्तार करने वाली है। ईओडब्ल्यू का आरोप है कि पूर्ववर्ती सरकार में प्रभावशाली लोगों से मिलकर अवैध रूप से कोयले का परिवहन किया था। यह घोटाला पूरे प्रदेश में लगभग 540 करोड़ रुपये से ज्यादा का था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
