बिलासपुर। मुंगेली के स्वास्थ विभाग में एक बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। एक तो यहां पर 3 पदों पर भर्ती करना था और 5 पदों पर कर दिया गया है। ऊपर से आदिवासी के लिए आरक्षित पद को विलोपित कर OBC वर्ग के आवेदक की भर्ती की गई है।
मुंगेली जिले के स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 2012=13 में चतुर्थ श्रेणी के 3 रिक्त पदों के स्थान पर 5 लोगों की भर्ती किए जाने का मामला सामने आया है। पिछले दिनों कलेक्टर जनदर्शन में इसकी शिकायत की गई थी। लेकिन कार्यवाही नहीं होने पर अब बिलासपुर संभाग आयुक्त कार्यालय में इसकी शिकायत की गई है। सूत्रों का दावा है कि कि 5 पदों पर नियम विरुद्ध भर्ती की गई थी। जिसमें दो पदों पर अनारक्षित उम्मीदवार और 1 पद जिसमें अनुसूचित जनजाति के पद को विलोपित करते हुए ओबीसी के पद पर नियुक्ति कर दी गई। इसमें आरक्षण रोस्टर के नियमों का पालन नहीं किया गया। विभागीय जानकारों की माने तो इन 5 लोगों की भर्ती करने के लिए तत्कालीन CMHO ने बड़ा चढ़ावा लिया है। यही कारण है उन्होंने नियम कानून को किनारे लगाकर भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार वर्तमान सीएमएचओ के द्वारा इस पूरे मामले की जॉच पूरी कर ली है। लेकिन कार्रवाई करने में हाथपांव फूल रहे है। अब मामला संभाग आयुक्त के हाथ लग गई है तो कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
