छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष बने चंद्रशेखर तिवारी

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष पीआर कौशिक ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष रहे राकेश साहू के संघ संविधान के अनुसार 3 वर्षों का कार्यकाल 30 अप्रैल 2020 समाप्त हो गया था। इसके अलावा 31 दिसंबर 2020 से पदोन्नति हो जाने के पश्चात तृतीय श्रेणी कर्मचारी का पद त्यागकर राजपत्रित अधिकारी होने के कारण संघ के प्रांताध्यक्ष एवं कोई भी कार्यकारिणी विगत 10 माह से अस्तित्व में नहीं है उसके बावजूद चुनाव नहीं कराया गया। संघ के विभिन्न जिला शाखा अध्यक्षों, ब्लॉक एवं तहसील अध्यक्ष तथा क्रियाशील सदस्यों द्वारा प्रांताध्यक्ष के निर्वाचन कराये जाने बार-बार अपील के बावजूद निर्वाचन नहीं कराया गया। उसके बाद भी राकेश साहू द्वारा संगठन में अवैधानिक रूप से कार्यकारिणी भंग करने तथा पुन: नियुक्तियां करने जैसे संघ संविधान के विपरीत कार्य लगातार किया जा रहा था। विगत 10 माह से संघ का निर्वाचन नहीं होने तथा कार्यकारिणी का अस्तित्व में नहीं होने से कर्मचारी मांगों के संबंध में संगठनात्मक गतिविधियां नहीं हो पा रही है। शासन से मान्यता प्राप्त करने संघ के प्रांताध्यक्ष के निर्वाचन नहीं होने से मान्यता पर संवैधानिक संकट भी उत्पन्न हो गया था। उपरोक्त परिस्थितियों के कारण शासन से मान्यता प्राप्त करने संघ संविधान अनुसार प्रांतीय उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला शाखा अध्यक्ष, ब्लॉक एवं तहसील अध्यक्ष तथा क्रियाशील सदस्यों की गठित समिति द्वारा प्रांतीय सम्मेलन आयोजित कर संघ से सुचारिता से संचालन के लिए सभा के सहमति से विचार विमर्श कर संघ के पूर्व महामंत्री प्रांतीय उपाध्यक्ष, वरिष्ठ साथी चंद्रशेखर तिवारी को छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 6424 का सर्वसम्मति से प्रांताध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। उक्त कार्यक्रम जेएन पांडेय शाला सभागार रायपुर में रविवार को दोपहर 1 बजे से आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश भर से कर्मचारी उपस्थित रहे। सभा में प्रमुख रुप से जिला शाखा अध्यक्ष पी आर कौशिक, देवेन्द्र पटेल, चन्द्रशेखर पाण्डेय, आर पी शर्मा बिलासपुर , सुरेश द्विवेदी कोरबा, रविदास महंत, धर्मेन्द्र बैस रायगढ़, अनंत सिन्हा अंबिकापुर, दिलीप चंद्रवंशी कवर्धा, उत्तम सिंह सोलंकी मुंगेली, अशोक गिरी गोस्वामी, रेखराज शर्मा, उमेश दीक्षित महासमुंद, लिकेश वर्मा, राकेश सिंह दुर्ग, एमआर खान, बसंत द्विवेदी गरियाबंद, आत्माराम तलवार, जेआर साना कोंडागांव, प्रदेश दीवान कांकेर, मोहित बजरंग राजनांदगांव, नीतिश मंशाना बालोद, सुरेश वाकड़े बलौदाबाजार, राजेश सोनकर बेमेतरा, प्रदीप शर्मा, मुक्तेश्वर देवांगन, फारूख कादरी,महेन्द्र कौशिक सकरी, अश्विनी सिंह क्षत्रिय तखतपुर, हेमंत सेन्दूरा, देवेन्द्र सराफ, देवेन्द्र ठाकुर, विनय विश्वकर्मा, किशोर दास मानिकपुरी बिलासपुर तिलक यादव, डीएसएन राव, प्रवीण तिवारी, सीपी देवांगन, अतुल मिश्रा, राकेश कन्नौजे, पदमेश शर्मा, रामसागर कोसले, भूपेन्द्र देव, अनुराग श्रीवास्तव, रविन्द्र मरकाम, भोजराम साहू, सुरेन्द्र त्रिपाठी आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *