बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले के 13 थानों के निरीक्षक और TI बदल दिए है। जारी तबादला आदेश शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के थानेदार प्रभावित हुए हैं। अभय सिंह बैस को सकरी थाना के प्रभारी पद से हटाकर एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगाया गया है। निरीक्षक विवेक पांडे को बेलगाना चौकी प्रभारी से हटाकर लाइन अटैच कर दिया है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी भारती मरकाम को महिला थाने में, निरीक्षक सुम्मत राम साहू को रक्षित केंद्र से सिटी कोतवाली थाने मे पदस्थ किया गया है। रजनीश सिंह को कोटा से हटाकर रतनपुर थाने का प्रभार दिया गया है। जबकि दामोदर मिश्रा को चकरभाठा से हटाकर सकरी थाने में, अनिल अग्रवाल को तारबाहर से हटाकर कोटा थाने में, गोपाल सतपथी को कोनी से हटाकर तारबाहर थाने में, रविंद्र अनंत को रक्षित केंद्र से सकरी थाने में, हरीश तांडेकर को तखतपुर से हटाकर बेलगाना चौकी में पदस्थ किया गया है।

Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
