डॉ उज्ज्वला कराड़े की अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तार, क्या है मामला पढ़े खबर…

बिलासपुर। आप पार्टी की नेता और महिला रोग विशेषज्ञ उज्ज्वला कराड़े की अग्रिम जमानत आवेदन खारिज हो गई। न्यायालय द्वारा बढ़ने खारिज होने के बाद उसकी कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। गिरफ्तारी से बचने के लिए फरारी काटना पड़ सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार सरसीवां निवासी महिला की शादी आठ माह पहले बाकीमोंगरा कोरबा निवासी सुयश अग्रवाल के साथ हुई थी। विवाह के कुछ महीने बाद ही महिला गर्भवती हुई। गर्भअवस्था में होने वाले सामान्य तकलीफ का उपचार कराने पति सुयश अग्रवाल उसे नयापारा स्थित जेपी अस्पताल के डॉक्टर उज्जवला कराड़े के पास लेकर आया। पति डॉक्टर उज्ज्वला कराड़े के साथ मिलकर गर्भपात कराने की योजना बनाई। इसके बाद महिला को अंधेरे में रखकर सहमति पत्र में हस्ताक्षर करा लिया। इसके बाद महिला को कोई दवा दी गई जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद डॉक्टर ने गर्भपात कर दिया। बाद में जब महिला को होश आया तो उसे पता चला कि उसके पति ने डॉक्टर के साथ मिलकर गर्भपात कराया है। इसके बाद महिला ने सिरगिट्टी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया और बताया कि वह तीन महीने की गर्भवती थी। उसके पति ने उसे धोखे में रखकर गर्भपात करा दिया। महिला की शिकायत पर पति सुयश अग्रवाल एवं डॉक्टर उज्जवला कराड़े के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। जैसे ही इसकी सूचना डॉ उज्ज्वला कराड़े को पता चला उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर दिया। आवेदन पर प्रारंभिक सुनवाई के बाद न्यायालय ने थाने से केस डायरी तलब किया। न्यायालय ने केस डायरी के अवलोकन एवं शिकायत की गंभीरता को देखते हुए आरोपी डॉक्टर उज्ज्वला कराड़े की अग्रिम जमानत आवेदन निरस्त कर दिया है। न्यायालय से आवेदन खारिज होने के बाद डॉ उज्ज्वला कराड़े के लिए गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। कभी भी पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए घर में दस्तक दे सकती है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *