बिलासपुर। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू 17 जून की दोपहर 2.00 बजे पहली बार बिलासपुर पहुच रहे हैं। इस बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा बिलासपुर के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों ने उनके प्रथम नगर आगमन पर जगह जगह स्वागत और अभिनन्दन की जोर शोर से तैयारी की जा रही है। इस बाबत भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का पूर्व में 16 जून को बिलासपुर नगर आगमन का कार्यक्रम सुनिश्चित था किंतु प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक होने पर कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए एक दिन बाद 17 जून की तिथि निर्धारित की गई है श्री कुमावत ने जानकारी दी की तोखन साहू 17 जून को दोपहर 2.00 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस से रायपुर से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुचेंगे जहां पर भाजपा के पदाधिकारि, कार्यकर्ता, व्यापारी संगठन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात तितली चौक, तार बहार चौक, सी एम डी कॉलेज चौक लिंक रोड, श्रीकांत वर्मा मार्ग चौक लिंक रोड, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, अम्बेडकर चौक, राजेन्द्र नगर चौक (विधायक आवास श्री अमर अग्रवाल) होते हुए नेहरू चौक सहित प्रमुख मार्गों में उनका स्वागत किया जाएगा, लोकसभा बिलासपुर जिसमे बिलासपुर सहित मुंगेली जिला के प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा तिलक नगर स्थित श्रीराम मंदिर सभागृह में केंद्रीय मंत्री श्री साहू का अभिनन्दन किया जाएगा जहां जिले के सभी वरिष्ठ नेता डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, भूपेन्द्र सवन्नी, रजनीश कुमार सिंह जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत उपस्थित रहेंगे इस निमित जिलाध्यक्ष श्री कुमावत ने बिलासपुर जिले अंतर्गत जिला और मंडलों के सभी भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सदस्यों को स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित होने अपील की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
