बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आरोप है भाजपा की सरकार हमेशा छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार करती है। हरियाणा से 5 सांसद चुन के गए है और केंद्र सरकार में 3 – 3 मंत्री बने है। छत्तीसगढ़ से 10 सांसद चुन के गए है और केवल एक राज्य मंत्री दिया गया है। राज्य मंत्री में क्या रखा है उसके पास तो फाइल भी नही जाती।
बलौदा बाजार की घटना पर उन्होंने कहा कि देश में कभी ऐसी घटना नहीं है जैसे बलौदा बाजार में हुई है। एक भी उदाहरण नहीं है की आंदोलनकारियों ने कलेक्टर कार्यालय में आग लगा गई हो। लेकिन विष्णुदेव सरकार में ये घटना घटी है। हजारों की संख्या में सतनामी समाज के लोग एकत्रित हुए प्रशासन चाहती तो फोर्स बुला सकती थी, आसपास के जिलों से पुलिस बल बुला सकते थे, लेकिन नहीं बुलाया गया। दूसरी ओर भाजपा के लोग वहां टेंट लगवा रहे थे, भाजपा का आदमी वहां भोजन व्यवस्था कर रहे थे। 15 हजार लोगों का खाना बना है धरना स्थल में। ऊपर से भाजपा के नेता कांग्रेस नेताओं पर भड़काने का आरोप लगा रहे है। मैं चुनौती देता हूं की एक भी वीडियो क्लिप दिखा दे जिसमे किसी कांग्रेस नेता द्वारा सतनामी समाज के लोगों को भड़का रहा हो। रही बात देवेंद्र यादव के धरना में शामिल होने की समाज के लोगों ने उन्हें बुलाया था इसलिए उनका समर्थन करने गए थे। फोटो में उनके अगल बगल के लड़के जो दिखाई दे रहे है वो सतनामी समाज के है। यदि उनके खिलाफ तोड़ फोड़ के सबूत है तो पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा के लोग छत्तीसगढ़ समाज को बांटने का प्रयास कर रही है लेकिन प्रदेश के लोग इनके झांसे में नहीं आने वाले है। सरकार अपनी विफलता को छुपाने के लिए कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगा रही है। कार्यालय में आग लग गई और कलेक्टर एसपी पिछले दरवाजे से भाग गए। उन्होंने कहा कि जिन लोगो ने घटना को अंजाम दिया उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन निर्दोष लोगो को परेशान नही किया जाना चाहिए।
एक सवाल के जवाब में श्री बघेल ने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार 6 महीने से ज्यादा नहीं चलने वाली है। क्योंकि अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह जैसे वरिष्ठ लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। दूसरी ओर भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के बयान से लगता है की वो केंद्र की राजनीति में नहीं जाना चाहते, इसीलिए वो कह रहे है की विधायकी से भले छोड़ रहा हूं लेकिन मंत्री तो मैं 6 महीना और रह सकता हूं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 19, 2026पचपेड़ी में बलवा, प्राणघातक हमला करने वाले 2 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार, मोटरसाइकल से टकराने के बाद किया था हमला
बिलासपुरMay 19, 202690 किलो गांजा से साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, ऑटो में भरकर ले जा रहे थे मटियारी
बिलासपुरMay 18, 2026फार्म हाउस में पुलिस का छापा, फड़ संचालक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों के नगदी समेत चारपहिया जप्त
बिलासपुरMay 17, 20262 पत्थरबाज गिरफ्तार, सड़क में दौड़ने वाले वाहनों पर फेंकते थे ईंट और पत्थर
