बिलासपुर। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का न्यायधानी बिलासपुर में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। उनके स्वागत में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, वरिष्ठ नेता धरमजीत सिंह, पूर्व मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बांधी और विधायक सुशांत शुक्ला जैसे दिग्गज नेता रेलवे स्टेशन में बुके और गजमाला लेकर खड़े रहे। कार्यकर्ताओं ने रास्तेभर आतिशबाजी, फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए स्व दिलीप सिंह जूदेव को लोग याद करते रहे। कभी ऐसी गर्मजोशी श्री जूदेव के स्वागत में हो दिखाई देती थी।
केंद्र में मंत्री बनने के बाद तोखन साहू सोमवार को पहली बार शहर पहुंचे। जैसे ही इंटरसिटी एक्सप्रेस से श्री साहू उतरे पूरा स्टेशन गगनभेदी नारों से गूंज उठा, स्टेशन में हो ढोल ताशे बजने लगे। उन्हे माला पहनाने और बुके भेंट करने के लिए कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं में होड़ मच गई। स्टेशन से बाहर निकलने में ही श्री साहू को आधा घंटे लग गए। हर कार्यकर्ता उनसे सेल्फी लेने के लिए धक्का मुक्की करते रहे। जब वो स्टेशन से बाहर निकले तो आतिशबाजी से पूरा इलाका गूंज उठा। तितली चौक दुर्गा पांडाल के पास जिला साहू संघ की ओर से जबरदस्त स्वागत किया गया। वहां समाज की ओर से उन्हें गजमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद भाजपा वरिष्ठ नेताओं के साथ उनका काफिला आगे बढ़ा तो तारबाहर चौक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत करने के लिए खड़े थे। वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और उन्हे फूलों से लाद दिया। इसी तरह CMD कालेज चौक और VR प्लाजा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जब उनका काफिला अग्रसेन चौक के पास पहुंची तो वहां पर टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में माला लेकर खड़े थे और सभी ने उनका जोशीला स्वागत किया गया। आगे बढ़ते हुए उनका काफिला राजेंद्र नगर में अमर अग्रवाल ने उनके स्वागत के लिए बड़ा सा मंच बनवाके रखा था। यहां पर अमर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने अपने समर्थकों के साथ जबरदस्त स्वागत किया। यहां पर जबरदस्त आतिशाबजी की गई और श्री साहू का गजमाला पहनाकर केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई दी। तोखन साहू का नेहरू चौंक में स्वागत सत्कार के पश्चात श्री साहू तिलक नगर राम मंदिर सभा गृह में पहुंचे जहाँ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।
00 पत्रकारों से की चर्चा
रेलवे स्टेशन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री साहू ने कहा भाजपा के कार्यकर्ताओं और लोकसभा क्षेत्र की जनता का अभिनंदन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिमंडल में उन्हें स्थान मिला, इसके लिए दोनों हाथ जोड़कर बिलासपुर लोकसभा की जनता को प्रणाम करता हूं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 4, 2026बर्थ डे पार्टी में छलके जाम, फिर हुआ विवाद और हो गई हत्या, आरोपी हो गया है फरार
बिलासपुरJuly 3, 2026मां ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की कर दी हत्या, पहले गला घोंटा, फिर कीटनाशक पिलाया, इसके बाद फांसी पर लटका दिया
बिलासपुरJuly 3, 2026छात्रा ने की प्रोफेसर की कुटाई, मंगेतर के साथ पहुंची थी कालेज, कारण जानकर रह जाएंगे दंग …
बिलासपुरJuly 3, 2026सलका नवागांव के सहकारी समिति में किया गया वृक्षारोपण
