बिलासपुर। विद्युत विभाग के ठेका श्रमिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मरावी को छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने नई जिम्मेदारी दी है। महासंघ ने श्री मरावी को प्रदेश सहसचिव बनाया गया है। यह नियुक्ति महासंघ के प्रदेश सचिव भूपेंद्र साहू ने की है। इस नियुक्ति के बाद रवि गढ़पाले प्रदेश अध्यक्ष छः ग संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ, प्रदेश सचिव भूपेंद्र साहू, प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष संदीप द्विवेदी, सौरभ मिश्रा, अजीत नाविक, अजय राय, चुम्मन साहू, जिला अध्यक्ष निलेश साहू, संजय यादव, मनोज जायसवाल, चतुर खंडे, दिलीप निर्मलकर, सुरेंद्र सिदार, ललित बरेठ, लोचन भार्गव, कुंवर सिंह श्याम समेंत सभी जिलाअध्यक्षों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। संघ के पदाधिकारियों ने आशा ब्यक्त की है कि मुकेश मरावी जैसे सक्रिय कर्मचाचारी की नियुक्ति से संगठन मजबूत होगा और पहले से बेहतर काम होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
