रायपुर। सोना चांदी के बड़े कारोबारी अनोपचंद ज्वेलर्स के संचालक महावीर चंद बरड़िया से 4 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। उन्हें ठगने वाले रायगढ़ के ब्यापारी है जिन्होंने उनसे 8 किलो सोने की ज्वेलरी ले गए थे।

रायगढ़ में रहने वाले पिता-पुत्र की जोड़ी ने उन्हें बिजनेस में फायदा पहुंचाने का झांसा देकर पैसे ऐंठे थे। महावीर ने उन्हें आठ किलो सोने के जेवर दिए थे। आरोपियों ने चार करोड़ की ज्वेलरी लेने के बाद उन्हें पैसे नहीं दिए, जिसके बाद कोतवाली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की गयी। मिली जानकारी के अनुसार महावीर चंद बरड़िया कीे दो साल पहले रायगढ़ में रहने वाले समीर अग्रवाल और प्रकाश अग्रवाल से मुलाकात हुई थी। समीर अग्रवाल का समीर ट्रेडर्स नामक प्रोपाराइटरशीप फर्म थी। उन्होंने महावीर बरड़िया से नियमित रूप से व्यवसायिक व्यवहार शुरू कर दिया। समीर अग्रवाल ने एक दिन कहा कि उनकी रायगढ़ में ज्वेलरी शाॅप है और हमें उससे काफी फायदा हो रहा है। यदि आप हमारे साथ भागीदारी करते हैं तो आपको भी मुनाफा होगा।
महावीर उनकी बातों में आ गए और 4 करोड़ का सोना समीर और प्रकाश अग्रवाल को दे दिया। जब भुगतान की बारी आयी तो दोनों आनाकानी करने लगे। जब भुगतान का दबाव बढ़ा तो आरोपियों ने 1 करोड़ 76 लाख 52 हजार का चेक दिया था लेकिन वह भी बाद में बाउंस हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अब आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
