बिलासपुर। सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 1525 नए मरीज मिले है। जबकि बीते सप्ताह 42 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या आज 15 सौ पार करते हुए 1525 पहुंच गया है। वहीं कोरोना व अन्य बीमारियों के चलते 10 लोगों की मौत हुई है। अस्पताल से कुल 527 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। 35,933 लोगों का टेस्ट हुआ है। दुर्ग में सबसे ज्यादा 468 व रायपुर में 349 मरीज मिले हैं। बिलासपुर में 85, सरगुजा में 63, कोरिया में 51, जशपुर में 53, कोरबा में 44, और कबीरधाम में 22 नये संक्रमित मरीज मिले। मृतकों में 8 दुर्ग व 1-1 रायपुर व कांकेर से हैं। मतलब दुर्ग में स्थिति ज्यादा बिगड़ रही है। प्रदेश के बाकी जिलों में आज मिले संक्रमित मरीजों की संख्या साथ में दिए गए स्टेट कोविड-19 कंट्रोल सेंटर के चार्ट से देखी जा सकती है।
राज्य में न केवल कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है बल्कि मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है। गत सप्ताह 42 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई जबकि फरवरी एवं मार्च के पहले सप्ताह में प्रति सप्ताह 27-29 मृत्यु हुई थी। जनवरी के अंतिम सप्ताह में 43 मृत्यु हुई थी।
गत सप्ताह सबसे अधिक रायपुर और दुर्ग जिले में 11-11मृत्यु हुई। 42 मृतकों में से 33 पुरूष और 9 महिलाएं थी। मृतकों में 30 व्यक्तियों को कोमार्बिडीटी थी। आज आयोजित राज्य स्तरीय डेथ आडिट समिति में सभी प्रकरणों का रिव्यू किया गया। बैठक में बताया गया कि मृतकों में 60 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का प्रतिशत 62 था। जबकि 21 प्रतिशत 45-59 आयु समूह के थे।
सूरजपुर जिले के 61 वर्ष के पुरूष के पिता की मृत्यु 1मार्च को कोविड से हुई थी। लेकिन उन्होने कोरोना जांच कराने से मना किया। जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने जांच करवाई और इलाज भी करवाया। उक्त प्रकरण में 7 मार्च को पुरूष की तबीयत खराब लगने पर 13 मार्च को जांच करायी और सूरजपुर के बाद अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती हुए। लेकिन 14 मार्च को उनकी मृत्यु हुई। इस प्रकरण से यह बात स्पष्ट हुई कि यदि उन्होने भी समय पर कोरोना जांच करवाकर इलाज किया होता तो उनकी जान बच सकती थी ।
*इसीलिए चिकित्सक बार -बार सतर्क कर रहे हैं कि लक्षण दिखने के 24 घंटे के अंदर ही कोरोना की जांच करवा कर इलाज प्रारंभ करना चाहिए जिससे रिकवरी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
