बलौदाबाजार। लवन पुलिस ने दो महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 2020 में एक 35 वर्षीय एवं 2023 में एक 56 वर्षीय महिला की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को “साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों” की मदद से पूछताछ कर आरोपी को दबोचा है।
पहला मामला- 29.05.2020 को रामायण पटेल निवासी ग्राम भालूकोना ने लवन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी भतीजी अनुपम बाई अपने घर में अकेली रहती थी। 29.05.2020 के प्रातः 07:30 बजे सूचना मिली कि अनुपमा महानदी किनारे एक पेड़ की डंगाल में मरी पड़ी है। सूचना पर थाना लवन की टिम तत्काल घटनास्थल पहुंची घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जिसमें मृतिका का शरीर पेड़ डंगाल में लेटा हुआ तथा पैर जमीन में था, कपड़ा बिखरा हुआ, सिर पर चोट के कई निशान थे। शव पूरी तरीके से खून से लथपथ था। पास में ही खून लगा एक सूखी लकड़ी भी मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसी लकड़ी से मारकर हत्या करना प्रतीत हो रहा था। रिपोर्ट पर महिला की हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना लवन में अपराध क्र. 345/2020 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दूसरा मामला- 13.03.2023 को किशन यादव निवासी ग्राम भालूकोना ने लवन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव के पनखट्टी तालाब के पार स्थित मंदिर के पास गौरी बाई यादव उम्र 56 साल निवासी ग्राम भालूकोना का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना लवन का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पहुंचा। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण किया, जिसमें पाया की मृतिका घर में अकेली रहती थी। मृतिका के सिर, चेहरा में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मारकर चोंट पहुंचाया है, जिसमें से खून निकला हुआ था। सांथ ही शव को घसीटने का निशान भी दिख रहा था। इस दौरान घटना स्थल में मिले महत्वपूर्ण साक्ष्यों, खून लगा लकड़ी का टुकड़ा, एक लोहे का हंसिया भी जप्त किया गया। रिपोर्ट पर महिला की हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना लवन में धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। दोनों प्रकरणों में ग्रामवासियों से विस्तृत पूछताछ किया गया। इसके साथ ही दोनों महिलाओं के रहन-सहन एवं दैनिक दिनचर्या का भी अध्ययन किया गया। संपूर्ण घटनाक्रम एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर इस हत्याकांड में गांव के ही एक संदेही तेजराम उर्फ कोंदा का नाम सामने आया। संदेही को हिरासत में लेकर “साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों” की मदद से उससे मनोवैज्ञानिक रूप से विस्तृत पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी ने एक सीरियल किलर की भांति दोनों महिलाओं की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर एवं अन्य हथियार भी बरामद किए। प्रकरण में आज 06.09.2024 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
आरोपी- तेजराम उर्फ कोंदा उम्र 32 साल निवासी ग्राम भालुकोना थाना लवन
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
