बिलासपुर। शहर के बड़े कोयला ब्यापारी और बिल्डर महावीर कोल ग्रुप के कई ठिकानों में जीएसटी की टीम ने छापामार करवाई की है। विभाग को संदेह है कि ग्रुप ने बड़े पैमाने पर जीएसटी देने में गड़बड़ी की है। विभागीय सूत्रों की माने तो टीम ने बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किया है।

अनुसार रायपुर की जीएसटी टीम ने शहर के बड़े कोयला ब्यापार से जुड़े महावीर कोल ग्रुप कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। महावीर कोल वाशरी जैन परिवार यानि विनोद जैन, विशाल जैन और अंकित जैन का है। जीएसटी की टीम ने बलौदा के पास बिरगहनी स्थित क्रशर प्लांट में भी धावा बोला है। इसके अलावा टीम ने तखतपुर के बेलमुण्डी, भनेशर स्थित कोल वाशरी समेत व्यापार बिहार स्थित मुख्य कार्यालय में भी धावा बोला है। जीएसटी कर्मचारी और अधिकारी लगातार फाइल और कोयला खरीदी और बिक्री से संबंधित हिसाब किताब की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो जांच पंड़ताल में बडी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। टीम के सदस्य कच्चा और पक्का बिल का हिसाब किताब कर रहे हैं। महावीर कोल वाशरी से जुड़े सभी ठिकानों में जीएसटी की अलग अलग टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। जीएसटी की दस्तावेज खंगालने के अलावा कर्मचारियों और प्रबंधन से जरूरी पूछताछ भी कर रही है। बताया जा रहा है मारे गए पांचों ठिकानों के हिसाब किताब मे समय लग सकता है। जीएसटी टीम को विश्वास है कि कोल वाशरी प्रबंधन ने टैक्स चोरी कर सरकार को करोड़ों रूपयों का नुकसान पहुंचाया है। जानकारी देते चलें कि महावीर कोल वाशरी का प्रदेश में स्टोन क्रशिंग समेत कोयला खरीदी बिक्री को लेकर बहुत बड़ा नाम है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
