बलौदाबाजार। जिले के एक गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतकों में दो महिला, एक पुरुष के अलावा एक 6 माह का बच्चा शामिल है। मामले में पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद का है। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। एक मासूम बच्चे समेत उनकी माता-पिता और दादी की निर्मम हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने टोनही के संदेह में घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है की आरोपी पहले घर में घुसे और दो महिलाओं को हत्या की फिर वहां मौजूद एक पुरुष को मारा और अंत में मासूम को हत्या कर दी। तीनों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। हत्या के कारण का पता अब तक नहीं चल पाया है।जानकारी के मुताबिक मरने वालें में चेतराम, जमुना बाई केवट, जमुना बाई का छोटा बच्चा, यशोदा बाई केवट शामिल है। मामले में पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। इनमें रामनाथ पाटले, दीपक पाटले, दिल कुमार पाटले शामिल है। स्थानीय लोगों की मानें तो जादू-टोना के शक में हत्या को अजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कसडोल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सभी मृतक एक ही घर परिवार के हैं।
00 मृतकों के नाम
1. चेतराम पिता राम लाल उम्र 45 साल
2. जमुना बाई केवट
3. जमुना बाई का छोटा बच्चा
4. यशोदा बाई केवट
00 संदेहियों के नाम
1. रामनाथ पाटले
2. दीपक पाटले
3. दिल कुमार पाटल
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
