बस्तर। नक्सलियों के खिलाफ चल रही लड़ाई में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। अबूझमाड़ में 124 घंटे तक चले “माड़ बचाओ” अभियान में 3 ईनामी नक्सली ढेर हुए, जबकि भारी मात्रा में हथियार जप्त किया गया है।
पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अबूझमाड़ क्षेत्रान्तर्गत यह अभियान लगातार 124 घंटों तक चलाया गया। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे संयुक्त अभियान में नारायणपुर, कोण्डागांव एवं दन्तेवाड़ा जिले के एलिट फोर्सेस डीआरजी, एसटीएफ एवं बीएसएफ 11वी, 133वीं व 135वीं वाहिनी जवान शामिल हुए। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ माड़ इलाके में हुई है। अबूझमाड़ में परादी के जंगल मे माड़ डिविजन के साथ पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। जिसमें DKSZC, DVCM सहित 03 हथियारबंद सीनियर कैडर माओवादी ढेर हुए हैं। मृत नक्सलियों में रूपेश DKSZC 25 लाख ईनामी तथा जगदीश DVCM 16 लाख ईनामी एवं सरिता उर्फ बसंती पद PPCM कंपनी नंबर 10 PLGA 08 लाख ईनामी महिला नक्सली रूप में शिनाख्त हुई।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटना स्थल से एक AK- 47 रायफल सहित, INSAS 01 नग, SLR 02 नग, CARBINE 02 नग, 303 राइफल 01 नग, 12 बोर बन्दूक 01 नग, सिंगल शाट 02 नग, बीजीएल लांचर राइफल 01 नग 75 सेल नग सहित भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी की सामग्री बरामद की गई है। बता दें कि घटनास्थल पर खून के धब्बे दखे गए हैं जिससे सम्भावना जताई जा रही हैं कि इस मुठभे में सिर्फ तीन नहीं बल्कि और भी नक्सलियों के घायल होने अथवा मारे गए है।
उधर सुकमा जिले में नक्सलियों के बटालियन नंबर 1 को विस्फोटक सामान उपलब्ध कराने वाले 2 सप्लायर्स को सुकमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन के शहरी सप्लाई नेटवर्क की हूमन पाइंट एवं टेक्निकल पाइंट मिलने पर 25 सितम्बर को थाना सुकमा से जिलाबल की पार्टी देवी चौक पटनमपारा सुकमा की ओर रवाना हुए थे।
अभियान के दौरान सूचना मिलने पर मकान की घेराबंदी कर 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम मंतोष मण्डल सुकमा व एस. नार्गाजुन सुकमा का होना बताया गया।
दोनों आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग 2 किग्रा यूरिया पाउडर, 2 डिब्बा विस्फोट करने वाला पोटेशियम नाईट्रेट, 3 डिब्बा विस्फोट करने वाला एल्यूमिनियम पाउडर, पैक करने वाला रेपर झिल्ली 2 पैकेट, एक टिफिन बम, 2 तार युक्त डेटोनेटर एवं 3 नक्सल साहित्य जिसे नक्सलियों द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु गए दिये है एवं 2 रियल मी कम्पनी का मोबाईल सिम एवं 3 डिब्बा विस्फोट करने वाला पोटेशियम नाईट्रेट 2 डिब्बा विस्फोट करने वाला एल्यूमिनियम पाउडर, पैक करने वाला रेपर झिल्ली 3 पैकेट, एक टिफिन बम, 8 तार युक्त डेटोनेटर एवं 3 नक्सल साहित्य एक प्रिटिंग मेक टेक, एक लेपटॉप, 3 नक्सल साहित्य जिसे नक्सलियों द्वारा प्रचार प्रसार हेतु दिये है एवं दो मोबाईल बरामद किए गए।
00 4 साल से कर रहे थे सप्लाई
विस्फोटक सामाग्री रखे जाने के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों द्वारा वर्ष 2020 से पीएलजीए बटालियन नक्सलियों के लिए खाद्य सामाग्री, गन पाउडर, केमिकल, डेटोनेटर, वाकी-टाकी, विस्फोटक सामाग्री इत्यादि सप्लाई करना एवं सामाग्रियों को नक्सलियों को देने के लिए रखने क
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
बिलासपुरMarch 18, 2026बाघ और तेंदुआ के शिकार में डिप्टी रेंजर समेत 9 शिकारी गिरफ्तार, खाल और नाख़ून जप्त
बिलासपुरMarch 18, 2026गैस सिलेंडर की कालाबाजारी : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 365 सिलेंडर जप्त
UncategorizedMarch 17, 2026SDM ने बेजा कब्जा के अपिल आवेदन को किया खारिज, हाईकोर्ट के निर्देशों का हुआ पालन, कोटवारी जमीनों पर दुकान- मकान बनाकर बेचने वाले भू माफियाओं में हड़कंप
