बिलासपुर। सर्व हिंदू समाज ने नवरात्र पर्व में गरबा/डांडिया के आयोजन में गैर हिन्दूओ के प्रवेश पर प्रतिबंधित लगाने की मांग कलेक्टर से की है।
नवरात्रि पर्व में गरबा/डांडिया सनातन हिन्दू समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता हैं। सर्व हिंदू समाज ने कलेक्टर और SP को ज्ञापन सौंपते हुए ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में …
1. सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अगर डीजे पर प्रतिबंध हैं तो समस्त गरबा, डाडिया, शादी विवाह, राजनितिक कार्यक्रमो में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगें। प्रशासन द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र को निर्देशित मानक क्षमता के अनुसार बजाया जाए।
2. किसी भी डाडिया, गरबा, में गैर हिन्दू का प्रवेश वर्जित हो एवं कार्यक्रमो के आयोजन कर्ता में भी गैर हिन्दू पर रोक लगे।
3. गरबा डांडिया नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी माँ को प्रसन्न करने हेतु किया जाने वाला पारंपरिक नृत्य हैं। इसमें किसी भी प्रकार के अश्लील फिल्मी गानो के बजाने पर तत्काल रोक लगे।
4. आयोजको को निर्देश दिया जाए की लोगो को परंपरागत वेशभूषा में ही प्रवेश देवे एवं सभी को तिलक लगाकर एवं आधार कार्ड की जॉच करके ही शामिल किया जाए।
5. सभी दुर्गा पंडाल समितियो को निर्देश दिया जाये कि मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में फिल्मी गाने न बजाये। यह सभी कार्यक्रम हमारी आस्था से जुड़ा हैं। इस पर तत्काल अमल किया जावें। अगर इस आवेदन के पश्चात कही पर भी उपरोक्त नियमों का पालन अगर नही किया जाता हैं तो आयोजन कर्ता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के अपराध में एफ.आई.आर. दर्ज करायी जायेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
