दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। दिनभर चली मुठभेड़ में 30 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। जानकारों की माने तो 24 शव बरामद कर लिए गए है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के किसी भी जवान को कोई क्षति नहीं पहुंची है।
छत्तीसगढ़ में चल रहे अब तक के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन में शुक्रवार को सुरक्षा बल के जवानों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया है। नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में यह मुठभेड़ नेंदूर एवं थुलथुली गांव के जंगलों में हो रही थी। पुलिस तथा नक्सलियों के बीच आज दोपहर से ही मुठभेड़ जारी थी, जिसमें करीब 24 नक्सलियों के शव बरामद किये गए हैं।
दंतेवाड़ा के एक बड़े पुलिस अधिकारी ने स्थानीय मीडिया से इस मुठभेड़ में 30 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कल सुबह तक घटनास्थल की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। क्योंकि रात हो जाने के कारण सर्चिंग बंद कर दिया गया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। बताया जा रहा है की सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा में कई नक्सली छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की कई कंपनियों ने पूरे इलाके को घेर लिया। चारों तरफ से घिरे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी चौतरफा जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से फायरिंग में अब तक 30 नक्सली ढेर होने की सूचना हैं। इस मुठभेड़ में कई इनामी नक्सली भी मारे गए हैं।
पुलिस के अनुसार रात होने की वजह से सर्च ऑपरेशन चलाने में परेशानी हो रही है। दंतेवाड़ा में अभी कुछ और नक्सली छिपे होने की आशंका है। घटनास्थल के आसपास कई मीटर तक का पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। अभी भी गोलियों की आवाजें गूंज रही हैं। प्रदेश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस शानदार सफलता पर पुलिस और ऑपरेशन में लगे सुरक्षाबलों को बधाई दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
