बलौदा बाजार। कबीर पंथ के धर्मगुरु प्रकाश मुनि नाम साहेब के बेटे उदीतमुनि नाम साहब के आश्रम पर हमला हुआ है। दीपावली की रात 60 से 70 की संख्या में लोग उनके आश्रम में घुसने की कोशिश की। घुस नहीं पाए तो दीपावली वाले बम में आग लगाकर आश्रम के अंदर फेंका गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मंत्री विजय शर्मा, पूर्व शिवरतन शर्मा, आईजी अमरेश मिश्रा और एसपी सहित पुलिस बल रात में ही मौके पर पहुंचे। लगभग 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जिले में फिर से एक बड़ा बवाल हुआ है। रात कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम दामाखेड़ा में फटाखा फोड़ने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। इस दौरान उपद्रवियों ने आश्रम के अंदर बम फेंका और पत्थरबाजी भी की। घटना की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा रात में ही आश्रम पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से दामाखेड़ा आश्रम पर पुलिस बल तैनात किया गया है। यह मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 1 नवंबर की रात लगभग 09:45 बजे कुछ लोग जिनमें दुर्गेश देवांगन और प्रताप साहू शामिल हैं लाठी, डंडा और बम पटाखों के साथ आश्रम में जबरदस्ती प्रवेश कर गए। वहां जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गालियां दीं और बम पटाखा फेंक दिया। इसके साथ ही पत्थरबाजी भी की गई। सिमगा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने धारा 191(2), 193(3), 190, 331, 296, 351(3), 298 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, दामाखेड़ा आश्रम पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
